फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt and Ranveer Singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani teaser to be out on last week of june

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: इस दिन रिलीज होगा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर, मेकर्स ने किया खुलासा

Mon, 05 Jun 2023 07:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 05 Jun 2023 07:58 PM IST
सार

करण जौहर के 51वें जन्मदिन का जश्न तब खास हो गया था जब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला लुक जारी किया। जब से करण जौहर की अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, फैंस फिल्म के टीजर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt and Ranveer Singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani teaser to be out on last week of june
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करण जौहर के 51वें जन्मदिन का जश्न तब खास हो गया था जब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला लुक जारी किया। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब से करण जौहर की अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, फैंस फिल्म के टीजर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला टीजर जल्द ही लॉन्च होने के लिए तैयार है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एक मिनट 16 सेकंड का टीजर सेंसर के पास अप्रूवल के लिए सबमिट किया गया था और बिना किसी बदलाव के इसे क्लियर कर दिया गया है। इसे जून के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt and Ranveer Singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani teaser to be out on last week of june
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया में खबर है कि टीजर के रिलीज के लिए अभी कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। कोई एक तारीख अभी तक तय नहीं हुई है, लेकिन टीजर जून के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। टीम तारीख तय करेगी और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करेगी।

विज्ञापन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जिसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर करण जौहर भी काफी भावुक हैं क्योंकि वह तकरीबन सात साल बाद निर्देशन की कुर्सी पर बैठे हैं। बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, साथ ही इसमें कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का है। रणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन सहित फिल्म जगत के दिग्गज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: नवाज को नहीं थी लीड एक्टर्स के साथ खाना खाने की इजाजत? संघर्ष के दिनों पर एक्टर का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed