सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Birthday Mom Soni Razdan Nanad Ridhima Kapoor Wish With Sweet Posts

मां सोनी राजदान-ननद रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उन्हें 'आलू पाई' और 'स्वीटहार्ट'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 15 Mar 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt Birthday: आज आलिया भट्ट अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खशी के मौके पर उनकी मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

Alia Bhatt Birthday Mom Soni Razdan Nanad Ridhima Kapoor Wish With Sweet Posts
सोनी राजदान-आलिया भट्ट- रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आलिया भट्ट का आज 33वां जन्मदिन है। यही वजह है कि हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर आलिया और रणबीर कपूर जन्मदिन मनाने के लिए हांगकांग पहुंच गए हैं। आज आलिया के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके परिवार और फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनके लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। 

Trending Videos

मां सोनी ने दी आलिया को जन्मदिन की बधाई
आलिया भट्ट आज 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज वह 33 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर आलिया को उनके परिवार वाले, दोस्त और फैंस प्यारी पोस्ट के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर बधाई दी। सोनी ने बेटी आलिया के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट।'



इसके अलावा सोनी ने इंस्टाग्राम पर आज आलिया की कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सोनी ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी प्यारी बेटी, जान और लाडली को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम बहुत उदार, दयालु और प्यार करने वाली हो और हमेशा से ऐसी ही रही हो। तुम्हें भी बहुत सारी खुशियां, प्यार और अच्छाई मिले। जिन-जिन लोगों के जीवन में तुम आती हो, उन्हें हमेशा प्रेरणा देती रहे। तुम्हारा परिवार हमेशा बड़ा और खुशहाल रहे। तुम्हें चांद-तारों तक और उससे भी आगे बहुत-बहुत प्यार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)





 
विज्ञापन
विज्ञापन

ननद रिद्धिमा कपूर ने दी बधाई
आलिया की ननद और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें न्मदिन की बधाई दी। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया और शाहीन भट्ट के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी आलू पाई। लव यू।' 

शाहीन भट्ट ने किया विश
आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहिन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। शाहिन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मेरी सहारा, इस अजीब और खूबसूरत जिंदगी में मेरी जिंदगी भर की साथी, तुम मेरे जीवन की हर अच्छी चीज में बस गई हो। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी।'

View this post on Instagram

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb)


'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी आलिया 
आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह जल्द ही जासूसी एक्शन फिल्म 'अल्फा' में दिखेंगी। यह Yash Raj Films के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी हैं। इसकी रिलीज डेट 10 जुलाई 2026 है। इसके अलावा, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया पति रणबीर कपूर और अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक और ड्रामा वाली फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: Allu Sirish: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की नवविवाहित जोड़े से मुलाकात, दिया अल्लू सिरिश-नयनिका को आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed