Alia Bhatt: 'अल्फा' में अपने किरदार पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म के बारे में साझा किया दिलचस्प अपडेट
Alia Bhatt: आलिया भट्ट अगली बार वाईआरएफ की स्पाईवर्स की फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने शूटिंग काफी पहले ही शुरू कर दी थी। अब उन्होंने अपने किरदार के बारे में दिलचस्प अपडेट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट वाईआरएफ की स्पाईवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। आलिया के साथ अभिनेत्री शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। दोनों कलाकार अपनी भूमिकाओं में पूरी तरह से फिट होने के लिए अपने वर्कआउट सेशन में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। घोषणा के बाद से निर्माताओं ने फिल्म के बारे में बहुत कम अपडेट ही प्रशंसकों के साथ साझा किए हैं। वहीं, अब आलिया ने पहली बार अपने किरदार के बारे में बात की।
किस किरदार को पसंद करती हैं आलिया
आलिया ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के लिए एक मीट-एंड-ग्रीट सेशन आयोजित किया, जहां उन्होंने उन्हें अल्फा के बारे में बताया। एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने आलिया से पूछा कि वह किस किरदार को एक दिन के लिए जीना पसंद करेंगी। बिना ज्यादा सोचे-समझे उन्होंने तुरंत जवाब दिया, 'सबसे अच्छा हमेशा अगला होता है'। इस जवाब के साथ आलिया ने अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' में उनकी बहुप्रतीक्षित भूमिका की ओर इशारा किया।
किरदार के लिए ट्रेनिंग ले रहीं आलिया
रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने अपने किरदार के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली है। आलिया ने बीते साल 5 जुलाई को अल्फा की शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म में उन्हें पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा। सुपर एजेंट की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने खुद को तैयार करने के लिए लगभग चार महीने तक ट्रेनिंग ली है। फिल्म में उनके पांच से छह एक्शन सीक्वेंस हैं और उन्हें सबसे फिट रहने की जरूरत है।
'अल्फा' की घोषणा
आलिया और शरवरी ने एक पोस्ट के साथ 2024 में 'अल्फा' की घोषणा की थी। बैकग्राउंड ऑडियो में आलिया कह रही थीं, 'ग्रीक वर्णमाला का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का आदर्श वाक्य.. सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे वीर। ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है और जंगल में हमेशा राज करेगा..अल्फा।' फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन और बॉबी देओल फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।