फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia bhatt gets troll for kissing ranbir kapoor while interacting with paparazzi users said its overacting

Ranbir-Alia: पैपराजी से बात करते हुए रणबीर को किस करने पर ट्रोल हुईं आलिया, यूजर्स बोले- इतनी ओवरएक्टिंग क्यों

Sat, 15 Apr 2023 03:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Apr 2023 03:34 PM IST
सार

रणबीर कपूर पैपराजी के साथ बात करने में व्यस्त थे, तभी आलिया भट्ट ने उनके गाल पर किस किया, जिसे देख सभी हैरान हो गए।

विज्ञापन
Alia bhatt gets troll for kissing ranbir kapoor while interacting with paparazzi users said its overacting
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। 14 अप्रैल को उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस अवसर पर दोनों को मुंबई में अपने निर्माणाधीन नए घर के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद पैपराजी ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार में बैठीं आलिया ने रणबीर के साथ ऐसी हरकत की कि सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल हो गए।

विज्ञापन

Alia bhatt gets troll for kissing ranbir kapoor while interacting with paparazzi users said its overacting
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर और आलिया अपने निर्माणाधीन घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। दोनों कार में बैठे हुए थे। इस दौरान पैपराजी जब रणबीर और आलिया को सालगिरह की बधाई देने लगे तो अभिनेता ने उनसे हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया, तभी आलिया ने रणबीर के गालों पर किस कर लिया, जिसे देख सब हैरान रह गए। हालांकि, पैपराजी ने उनका समर्थन करते हुए आलिया से ऐसे ही पोज देने के लिए कहा, जिसके बाद आलिया ब्लश करने लगीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Kangana Ranaut: जब मैं खुद को एक फिल्म निर्माता...,' करण की 'बेरोजगार' वाली टिप्पणी पर कंगना रणौत का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन

Alia bhatt gets troll for kissing ranbir kapoor while interacting with paparazzi users said its overacting
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यूजर्स को आलिया का यह व्यवहार पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, यह कितना अजीब लग रहा है। पता नहीं क्या करना चाह रही थीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतनी ओवरएक्टिंग क्यों कर रही थीं। यह बहुत खराब लगता है।' एक ने लिखा, 'वह अब आपके हैं, दीपिका या कटरीना के नहीं, आप इतनी ओवरएक्टिंग क्यों कर रही हैं।' एक ने लिखा, 'आलिया हमेशा ओवरएक्टिंग क्यों करती हैं।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'आलिया यह दिखाने की बहुत कोशिश कर रही हैं कि वह दोनों प्यार में डूबे हुए हैं, लेकिन वास्तविकता अलग है।

Priyanka Chopra: अदनान सामी ने 'देसी गर्ल' पर साधा निशाना, शरमीन को 'दक्षिण एशियाई' कहने पर भड़के अभिनेता

विज्ञापन

Alia bhatt gets troll for kissing ranbir kapoor while interacting with paparazzi users said its overacting
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें आलिया और रणबीर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो हाल ही में रणबीर, श्रद्धा कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे, जिसकी सफलता का वह जश्न मना रहे हैं। अब वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगे, जिसमें रश्मिका मंदाना अभिनेता के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। वहीं, आलिया भट्ट को आखिरी बार 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। अब वह अगली बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।

NTR 30: एनटीआर 30 में दिखेगा जूनियर एनटीआर का डबल रोल! सैफ अली खान भी होंगे फिल्म का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed