फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Hiding Face From Paparazzi Fans Speculate About Cosmetic Surgery

Alia Bhatt: पैपराजी से चेहरा छिपाती नजर आईं आलिया, फैंस ने लगाई तमाम अटकलें; बोले- ‘यह गलत फैसला हाेगा…’

Sat, 23 May 2026 12:37 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 23 May 2026 12:37 PM IST
सार

Alia Bhatt Viral Video: आलिया भट्ट जब कभी भी मुंबई में नजर आती हैं तो पैपराजी के सामने आकर पोज देती हैं। लेकिन हाल ही में वह पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती दिखीं। इस वीडियो को देखकर फैंस तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Hiding Face From Paparazzi Fans Speculate About Cosmetic Surgery
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट के कई लुक फैंस को भाए, वहीं पैपराजी के बीच उनकी फोटो लेने की होड़ दिखी। अब वह भारत लौट आई हैं। हाल ही में मुंबई से सामने एक वायरल वीडियो में आलिया भट्ट अपना चेहरा छिपा रही हैं। यह वीडियो देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। जानिए, फैंस ने किस तरह के रिएक्शन आलिया के वायरल वीडियो पर दिए हैं। 

विज्ञापन

चेहरा छिपाए कार में बैठीं आलिया भट्ट 
आलिया भट्ट एक वायरल वीडियो में कैप और मास्क पहने दिख रही हैं। वह एक जगह से बाहर आती हैं और तेजी से अपनी कार में बैठ जाती हैं। कार में भी वह मुंह नीचे करके बैठती हैं। इस दौरान पैपराजी आलिया का नाम पुकारते रहते हैं लेकिन वह कोई रिएक्शन नहीं देती हैं।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

फैंस को हुआ किस बात का शक
फैंस ने जब आलिया भट्ट का वायरल वीडियो देखा तो उन्हें एक खास बात का शक हुआ। कई फैंस का मानना है कि आलिया ने शायद कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। एक फैन ने तो इसे आलिया का गलत फैसला ही बता दिया। वहीं किसी सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि उन्होंने कॉस्मेटिक प्रोसिजर करवाया है और बोटॉक्स के इंजेक्शन लिए हैं। वहीं कुछ फैंस ने आलिया का बचाव किया और चेहरा छिपाने को उनकी मर्जी बताया।










 

आलिया भट्ट करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं? 
आलिया भट्ट अपने कान फिल्म फेस्टिवल के लुक को लेकर पिछले दिनों चर्चा में रहीं, साथ ही उनकी एक फिल्म 'अल्फा' भी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। यह एक स्पाई, एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस साल जुलाई महीने में यह फिल्म रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed