फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Hopes To Work again Bollywood film With Shah Rukh Khan After Dear Zindagi Fans Manifest This Dream

Alia Bhatt-SRK: 'डियर जिंदगी' के बाद फिर से शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं आलिया भट्ट? फैंस को है इंतजार

Mon, 03 Mar 2025 07:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 03 Mar 2025 07:19 PM IST
सार

Alia Bhatt-SRK: आलिया भट्ट और शाहरुख खान ने फिल्म डियर जिंदगी में एक साथ अभिनय किया है। वहीं इसी बीच आलिया ने एक बार फिर से किंग खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है, जिस पल का प्रशंसक को भी इंतजार है।
 

विज्ञापन
Alia Bhatt Hopes To Work again Bollywood film With Shah Rukh Khan After Dear Zindagi Fans Manifest This Dream
शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट और शाहरुख खान ने कुछ ही फिल्मों में एक साथ काम किया है, लेकिन आलिया की इच्छा है कि वह शाहरुख के साथ और भी फिल्में करें। वैसे दोनों ने डियर जिंदगी में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है और साथ में एक फिल्म का सह-निर्माण भी किया है। वहीं आलिया के अलावा अब उनके प्रशंसक भी इस जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा कर रहे हैं। हाल ही में, आलिया ने खुले तौर पर शाहरुख के साथ स्क्रीन पर फिर से काम करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

 

शाहरुख के साथ फिर से काम करना चाहती हैं आलिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में मुंबई में एक फैन मीट-एंड-ग्रीट समारोह के दौरान आलिया ने अपने प्रशंसकों के साथ दिल खुलकर बातचीत की। जब एक प्रशंसक ने उनसे उनके ड्रीम को-स्टार के बारे में पूछा, जिसके साथ वह फिर से काम करना चाहेंगी, तो इस पर बिना किसी देरी के आलिया ने शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उनके प्रजेंस, अनुभव और हर सेट पर उनके द्वारा लाई जाने वाली एनर्जी के बारे में बात की, जिससे यह साफ हो गया कि आलिया खुद किंग खान के साथ फिल्म करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डियर जिंदगी में किया एक साथ काम
गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित डियर जिंदगी में शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने अपनी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने सभी का दिल जीता। इस फिल्म में आलिया ने कायरा का किरदार निभाया, जो जीवन के संघर्षों से जूझती एक युवा महिला है, जबकि शाहरुख ने डॉ. जुग का किरदार निभाया, जो कायरा की मदद करते हैं। इस फिल्म के अलावा आलिया ने शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो किया था, जबकि शाहरुख ने उनकी फंतासी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' में एक विशेष भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वे आलिया की पहली प्रोडक्शन वेंचर डार्लिंग्स के लिए निर्माता के रूप में साथ आए।

यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: आदित्य को अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से मिलवाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed