कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट! इस अंदाज में एयरपोर्ट पर आईं नजर; वीडियो वायरल
Alia Bhatt: आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब आलिया कान 2026 के लिए रवाना हो गई हैं। यहां देखिए उनका एयरपोर्ट लुक…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई भारतीय सितारों की मौजूदगी देखने को मिलने की उम्मीद है। इनमें आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर तारा सुतारिया समेत कई अन्य भारतीय सितारे भी शामिल हो सकते हैं। इस बीच आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना भी हो गई हैं। आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैजुअल लुक में रवाना हुईं आलिया
सोमवार तड़के आलिया भट्ट को मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान आलिया कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने सफेद टैंक टॉप के ऊपर काले रंग का कोट पहना था, जिसे उन्होंने डेनिम जींस और बूट्स के साथ पेयर किया था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कान में अपनी वापसी से उत्साहित हैं आलिया
इस बीच कान से ऑनलाइन सामने आ रहे वीडियो में आलिया की तस्वीरों वाले बड़े बैनर फेस्टिवल से पहले बिल्डिंग्स पर लगाए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया, जेन फोंडा और वियोला डेविस सहित कई इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ शामिल होंगी।
कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए आलिया ने इस अनुभव को बेहद खास बताया। एक बयान में एक्ट्रेस ने कहा कि पिछले साल का अनुभव शानदार था। मैं इस साल एक और भी बड़े इवेंट के लिए वापस आकर वाकई में उत्साहित हूं। महिलाओं के महत्व और सशक्तिकरण का मजबूती से समर्थन किया जाता है।
12 से 23 मई तक फ्रांस में होने वाले इस कान फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा जगत से भारत समेत कई इंटरनेशनल फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म निर्माता करण जौहर के अलावा अभिनेत्रियां तारा सुतारिया, मौनी रॉय और पूजा बत्रा के भी इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिस होने की संभावनाएं हैं।