फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt mother Soni Razdan share an insight video on the real struggles of an actor in summer shoot

अभिनेता के जीवन के संघर्षों को लेकर सोनी राजदान ने किया पोस्ट, शेयर किया वीडियो; लिखा- 'गर्मी से बेहाल हो...'

Wed, 06 May 2026 08:30 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 06 May 2026 08:30 PM IST
सार

Soni Razdan Video: अभिनेत्री सोनी राजदान ने आज एक खास वीडियो शूटिंग के दौरान का शेयर किया है। उन्होंने अभिनेताओं की असली मुश्किलें को एक वीडियो के जरिए पेश किया है। 

विज्ञापन
alia bhatt mother Soni Razdan share an insight video on the real struggles of an actor in summer shoot
सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेताओं के जीवन की सच्ची मुश्किलें दिखाई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। सोनी की यह पोस्ट फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई को दिखाती है।

विज्ञापन

सोनी राजदान ने शेयर किया वीडियो
सोनी ने मुंबई की तेज गर्मी में शूटिंग करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह हाथ के पंखे से हवा करती नजर आ रही हैं। सोनी ने बताया कि यह उनके काम का हिस्सा है। इसके साथ ही एक अभिनेता के संघर्षों को लेकर खास बात कही है। सोनी की इस पोस्ट पर दीया मिर्जा ने लिखा कि वह सोनी की फैन हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)


विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में शूटिंग को लेकर सोनी का संघर्ष  
सोनी ने लिखा, 'यह शूटिंग किसी पहाड़ी जगह पर होनी चाहिए थी, लेकिन मुंबई की मई की भयंकर गर्मी में हो रही है। हमारे फिल्म उद्योग में ऐसा ही होता है। क्या कर सकते हैं? बस पंखा साथ रखो।' इस वीडियो के साथ सोनी ने कैप्शन में लिखा, 'इस इंडस्ट्री में यह आम बात है। दिसंबर-जनवरी-फरवरी की ठंड की फिल्में अक्सर मई के सबसे गर्म महीने में शूट हो जाती हैं।'

विज्ञापन

बदल जाएगा लोगों का नजरिया
सोनी ने आगे लिखा, 'हम यहां गर्मी से परेशान होकर पिघल रहे हैं। जो लोग सोचते हैं कि अभिनय बहुत ग्लैमरस पेशा है, वे एक बार हमारे साथ गर्मी में शूटिंग का एक दिन बिताकर देखें। उनका नजरिया पूरी तरह बदल जाएगा।'

फिल्म की शूटिंग कर रही हैं सोनी
सोनी राजदान ने यह नहीं बताया कि वे किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने सिर्फ इतना लिखा, 'यह कौन सी फिल्म है। अभी यह एक रहस्य है। जल्द ही सब पता चल जाएगा। देखते रहिए।'

कौन हैं सोनी राजदान?
सोनी निर्देशक महेश भट्ट की पत्नी हैं और आलिया भट्ट की मां के अलावा अभिनेत्री भी हैं। सोनी ने 1981 में फिल्म '36 चौरंगी लेन' से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 'मंडी', 'त्रिकाल', 'मॉनसून वेडिंग', 'पेज 3', 'राजी' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। साथ ही कई वेब सीरीज जैसे 'द वर्डिक्ट', 'आउट ऑफ लव' और 'कॉल माय एजेंट' में भी नजर आई हैं।


यह भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने ऑस्ट्रेलिया में 'सोल्जर' के आउटडोर शूट को किया याद, बॉबी देओल के हनीमून का बताया एक किस्सा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed