क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से भी एक हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है। वहीं, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का क्रेज देखते ही बनता है। आलिया भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं। वो तस्वीर, वीडियोज और लाइव सेशन के माध्यम से यूजर्स का मनोरंजन करती रहती हैं। तभी तो एक्ट्रेस कोई भी पोस्ट करती हैं तो वो चंद मिनटों में वायरल हो जाती है और लाखों लाइक्स भी मिलते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री आजकल अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रह रही हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। इन तस्वीरों में वो समुद्र किनारे चिल करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में आलिया भट्ट पीले कलर की प्रिंटेड शॉर्ट्स ड्रेस के साथ व्हाइट फ्लोरल हैट लगाए पोज देती नजर आ रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। इस फोटो में वो कैमरे की ओर देखते हुए पोज देती दिख रही हैं।
आलिया भट्ट: सोशल मीडिया वायरल हुई अभिनेत्री की तस्वीर, मां सोनी राजदान ने दी ये प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन फोटोज को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं।' आलिया की इस तस्वीर पर कई सितारों ने कमेंट किया है। जैकलीन फर्नांडिस, रिद्धिमा कपूर, ताहिरा कश्यप ने हार्ट का इमोजी बनाया। उनकी मां सोनी राजदान ने कमेंट कर लिखा, ‘ओह्ह् बेबी।’ वहीं आकांक्षा रंजन ने गुस्से के फेस वाली इमोजी कमेंट की है।
वैसे तो आलिया फैशन के मामले में हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहती हैं। हर बार वो अलग अंदाज और लुक के नजर आती हैं। जिसमे उन्हें लोगों की तारीफ भी खूब मिलती है। इस बार जब वो अपनी सहेली के फैशन लेबल समर समवेयर के कलेक्शन में रेडी हुईं तो उनका सिंपल सा लुक दिल चुराने वाला नजर आया। आलिया भट्ट ने सफेद रंग की रैप पैटर्न वाली ड्रेस का चुनाव किया था। जिस पर फूलों वाले प्रिंट बने थे। क्रेप फ्रैबिक से तैयार इस प्लजिंग नेकलाइन वाले अटायर की मिड काल्फ लेंथ इसे कंप्लीट लुक दे रही थी। वहीं बेल स्लीव इसे क्लासी टच दे रहा था।
अगर आलिया के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है।

कमेंट
कमेंट X