फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt reveals a big secret about husband ranbir kapoor on birthday post details inside

Alia-Ranbir: आलिया भट्ट ने पति रणबीर को खास अंदाज में दी बधाई, एक्टर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का खोला राज

Thu, 28 Sep 2023 01:49 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 28 Sep 2023 01:49 PM IST
सार

रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

विज्ञापन
Alia Bhatt reveals a big secret about husband ranbir kapoor on birthday post details inside
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। इसके साथ ही उनकी बहुचर्चित फिल्म एनिमल का टीजर भी आज रिलीज हो गया है। वहीं उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ अनदेखी फोटोज को शेयर करते हुए रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट ने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इनमें उनके क्वालिटी टाइम बिताने से लेकर उनकी शादी तक, कई अनदेखी फोटो शामिल है। आलिया भट्ट ने सबसे पहली फोटो रणबीर कपूर को किस करते हुए शेयर की है। इसके बाद की तस्वीर में दोनों स्टेडियम में मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में आलिया ने रणबीर का दूल्हा लुक शेयर किया है। वहीं, चौथी फोटो में दोनों के मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें रणबीर, आलिया को अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt reveals a big secret about husband ranbir kapoor on birthday post details inside
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जितनी खूबसूरत फोटोज हैं, उतना ही प्यारा आलिया का कैप्शन भी है। अपने लविंग हसबैंड को बर्थडे विश करते हुए आलिया ने लिखा, ''मेरा प्यार.. मेरा सबसे अच्छा दोस्त.. मेरा बेस्ट हैप्पी प्लेस। जैसे ही आप मेरे ठीक बगल में बैठकर अपने सीक्रेट अकाउंट से यह कैप्शन पढ़ रहे हैं.. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी..कि जन्मदिन मुबारक हो बेबी... आप इसे जादुई बना देते हैं।''
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन

इससे पहले, नीतू कपूर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई थीं। वर्क फ्रंट की बात करे तो रणबीर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन-स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: 'गदर' में गोविंदा को कास्ट करने पर अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह फिल्म हमेशा से सनी के लिए
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed