फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Reveals her First Paycheck for debut film Student Of The Year All You Need to Know

Alia Bhatt: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए करण जौहर ने आलिया को दी थी महज इतनी सी फीस, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 21 Aug 2022 08:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 21 Aug 2022 08:35 PM IST
सार

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन अब अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म से मिली फीस का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Reveals her First Paycheck for debut film Student Of The Year All You Need to Know
करण जौहर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जिनकी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती पर फैंस फिदा हैं। अभिनेत्री हर किरदार में खुद को ढाल लेने में माहिर हैं और इसी वजह से आलिया की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत महज 19 साल की उम्र में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इस फिल्म में उनके अंदाज को हर किसी ने पसंद किया। आलिया को इंडस्ट्री में कदम रखे लगभग 10 साल हो गए हैं और इन 10 वर्षों में अभिनेत्री ने बेशुमार दौलत कमाई। लेकिन अब आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म से हुई कमाई का खुलासा किया है। 

विज्ञापन

दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए कितनी फीस मिली थी। आलिया भट्ट के मुताबिक, उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए 15 लाख रुपये का चैक मिला था और इस चैक को उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान के हाथों में सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया ने कहा कि मैंने अपना पहला चैक अपनी मां के हाथ में सौंप दिया था और तब से ही वह मेरा फाइनेंस संभाल रही हैं। इसके आगे आलिया ने कहा, 'मैं नहीं जानती हूं कि मेरे अकाउंट में कितने पैसे हैं। ये सच है कि अमाउंट बड़ा होगा। लेकिन कितना है ये बात मैं नहीं जानती हूं। मेरी टीम ने हमेशा मुझसे कहा है कि आपको बैठकर पैसे फाइनेंस करने चाहिए। अब मैं एक बच्चे की मां बनने जा रही हूं तो वह इस पर भी नजर रखूंगी। आलिया ने ये भी खुलासा किया कि वह बिल्कुल भी पैसे खर्च नहीं करती हैं।

विज्ञापन

आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे। तीनों कलाकारों ने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वहीं, अब आलिया के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह 'ब्रह्मास्त्र', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी। इसके अलावा, उनके पास एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed