{"_id":"6518ebf1d59853497a0fd3b3","slug":"alia-bhatt-spotted-at-filmmaker-sanjay-leela-bhansali-office-this-meeting-sparked-rumours-of-new-collaboration-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: संजय लीला भंसाली और आलिया के बीच हुई मीटिंग, नए प्रोजेक्ट को लेकर कयासबाजी तेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: संजय लीला भंसाली और आलिया के बीच हुई मीटिंग, नए प्रोजेक्ट को लेकर कयासबाजी तेज
Sun, 01 Oct 2023 09:34 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:34 AM IST
सार
शनिवार की रात आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट-संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते वर्ष आलिया भट्ट मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री का अभिनय खूब पसंद किया गया। उन्हें अपने किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। अब एक बार फिर इनके किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने की बात कही जा रही है। हाल ही में दोनों के बीच मीटिंग हुई है।
विज्ञापन
नए प्रोजेक्ट में आएंगी नजर
बता दें कि शनिवार की रात आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही आलिया भट्ट भंसाली के दफ्तर पहुंचीं, तुरंत संजय लीला भंसाली भी वहां आते देखे गए। दोनों के बीच मीटिंग हुई, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद भंसाली एक बार फिर आलिया के साथ काम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj Interview: इरफान नहीं रहे तो ‘खुफिया’ में दूसरे हीरो को लिया ही नहीं, विशाल भारद्वाज का खुलासा
विज्ञापन
'जिगरा' में आएंगी नजर
आलिया भट्ट कार में बैठी नजर आईं। चेहरे पर मुस्कान लिए पिंक और व्हाइट कलर की एथनिक ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लगीं। आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही व वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। जिगरा में आलिया भट्ट न सिर्फ एक्टिंग करने वाली हैं बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करने वाली हैं। वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगी।
Indias Best Dancer 3: समर्पण लामा बने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के विनर, मिली लाखों की प्राइज मनी
परिवार है अब प्राथमिकता
बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों काम के साथ-साथ अपने परिवार पर भी ध्यान दे रही हैं। वह कई बार इंटरव्यू में यह कह चुकी हैं कि अब उनकी प्राथमिकता उनकी बेटी राहा है। आलिया का कहना है, 'मातृत्व किसी के भी जीवन में बिल्कुल नया आयाम लाता है। अचानक से प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। जिम्मेदारी के मायने बदल जाते हैं'।
Bollywood Celebs: कभी चॉल में रहने को मजबूर थे ये सितारे, आज मेहनत के दम पर बंगले में लेते हैं सुकून की नींद