फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt YRF Spy Universe Alpha gets new release date arrives a week earlier than planned as per report

Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट बदली, जानें कब रिलीज होगी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह मूवी

Mon, 01 Jun 2026 07:01 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 01 Jun 2026 07:01 PM IST
सार

Alpha New Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। अल्फा की रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट जारी की है।
 

विज्ञापन
Alia Bhatt YRF Spy Universe Alpha gets new release date arrives a week earlier than planned as per report
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की आगामी स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट बदल दी गई है। जानें कब रिलीज होगी स्पाई यूनिवर्स की यह मूवी और क्या रही रिलीज डेट बदलने की खास वजह?

विज्ञापन

'अल्फा' की नई रिलीज डेट
आलिया भट्ट और शार्वरी वाघ की मुख्य भूमिका वाली एक्शन फिल्म 'अल्फा' अब अपने तय समय से एक हफ्ता पहले यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 10 जुलाई को आने वाली थी। फैंस आलिया को एक्शन अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म से पहले आलिया ने फिल्म 'जिगरा' में एक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बदली 'अल्फा' की रिलीज डेट
फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट 17 जुलाई तय होने के बाद, 'अल्फा' के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने यह फैसला लिया है। 3 जुलाई के आसपास कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए निर्माताओं को लगा कि फिल्म की कमाई के लिए यह सबसे सही समय है। यह फिल्म 'वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स' (YRF Spy Universe) का हिस्सा है और इसमें बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

इस बदलाव से 'अल्फा' को बॉक्स ऑफिस पर बिना किसी मुकाबले के दो हफ्ते का पूरा समय मिल जाएगा। यह फिल्म दो कॉमेडी फिल्मों 'वेलकम टू द जंगल' (26 जून) और 'धमाल 4' (17 जुलाई) के बीच रिलीज हो रही है, जिससे अलग जॉनर (एक्शन) होने के कारण इसे फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी आलिया
मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की बड़े बजट की फिल्म 'लव एंड वॉर' है। यह फिल्म एक शानदार लव ट्रायंगल और युद्ध के माहौल पर आधारित होगी, जो 1964 की क्लासिक फिल्म 'संगम' से प्रेरित है। इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे

यह भी पढ़ें: मधुर भंडारकर ने किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, भस्म आरती में लिया हिस्सा; बोले- 'मुझे यहां शांति महसूस...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed