सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun Ananya Panday And Kartik Aaryan Heap Praise On Ranveer Singh And Aditya Dhar Dhurandhar 2

‘धुरंधर 2 के कायल हुए सेलिब्रिटी, अल्लू अर्जुन, अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन ने की फिल्म की जमकर तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Mar 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर द रिवेंज’ फिल्म रिलीज हो चुकी है। अब सेलेब्स के इस फिल्म पर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड एक्टर्स का इस फिल्म पर क्या कहना है। 

Allu Arjun Ananya Panday And Kartik Aaryan Heap Praise On Ranveer Singh And Aditya Dhar Dhurandhar 2
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

धुरंधर का सीक्वल धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अब कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म देखकर आए हैं, जिन्होंने अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। आइए जानते हैं सेलेब्स का इस फिल्म को लेकर क्या विचार है। 

Trending Videos

अल्लू अर्जुन
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने सभी एक्टर्स और डायरेक्टर आदित्य धर को फिल्म के लिए बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी एक्स पर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर रिएक्शन दिया है। फिल्म को लेकर देर रात उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिन लोगों ने भी आज फिल्म देखी, उन सभी ने मुझसे कहा कि 'धुरंधर' को सिर्फ पसंद ही नहीं करते हैं, इस फिल्म से शादी भी करना चाहते हैं।

अनन्या पांडे
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रणवीर सिंह की तारीफ की। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए ‘बीस्ट’ लिखा।

कार्तिक आर्यन
एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की सराहना की है। उन्होंने फिल्म को ‘टॉप नॉच’ बताया और शानदार सिनेमैटिक अनुभव के लिए आदित्य धर की तारीफ की। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह की भी सराहना की।

इसके साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा अपनी पूरी फैमिली के साथ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को देखने के लिए थिएटर पहुंची थी। 'धुरंधर 2' देखकर जैसे ही शिल्पा शेट्टी बाहर आई वहां मौजूद पैपराजी ने एक्ट्रेस से उनका रिव्यू पूछा, जिसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'सुपर...आग लगा दी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रीति जिंटा 
प्रीति जिंटा भी मूवी देखने पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

इस बीच शनाया कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर मूवी की तारीफ करते फिल्म को माइंड ब्लॉइंग बताया। 



कुल मिलाकर सिर्फ लोगों में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स तक इस मूवी का क्रैज है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही लोग इसे थिएटर में देखने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed