{"_id":"6a3d35feb76c50d9370fec33","slug":"alpha-making-video-how-alia-bhatt-sharvari-prepared-for-action-sequences-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' का मेकिंग वीडियो आया सामने, एक्शन सीन के लिए ऐसे की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' का मेकिंग वीडियो आया सामने, एक्शन सीन के लिए ऐसे की तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:43 PM IST
सार
Alpha Making Video: वाईआरएफ ने आज अपनी आगामी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' का एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट और शरवरी के एक्शन सीक्वेंस देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यश राज फिल्म्स की आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्म के खतरनाक स्टंट और एक्शन सीन्स के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है।
2 of 6
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : सोशल मीडिया
खतरनाक स्टंट और अभिनेत्रियों की मेहनत
आज YRF ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'अल्फा' का एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया और शरवरी को बंदूक और चाकू से फाइट की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है। फिल्म के निर्देशक शिव रावेल और एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे ने बताया कि फिल्म में दिखने वाले सभी खतरनाक स्टंट आलिया और शरवरी ने खुद किए हैं।
दोनों ने बंदूक से लड़ाई वाले सीन्स को बहुत ही तेज रफ्तार और परफेक्शन के साथ किया है। इस फिल्म में दर्शक दोनों को तारों पर लटककर हवा में एक्शन करते हुए भी देखेंगे।
3 of 6
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल का अनुभव
इस फिल्म में विलेन का रोल कर रहे बॉबी देओल ने बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें डर लग रहा था कि कहीं आलिया को चोट न लग जाए, लेकिन आलिया ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से उन्हें हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने मांगी माफी
शूटिंग के दौरान जब आलिया का हाथ गलती से एक स्टंटमैन को जोर से लग गया, तो उन्होंने तुरंत उससे माफी मांगी। आलिया ने अपनी सह-कलाकार शरवरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने शरवरी को बेहद मेहनती बताया और कहा कि उनके साथ काम करना बहुत आसान था।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'अल्फा'
YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' यश राज फिल्म्स के मशहूर जासूसी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। खास बात यह है कि यह इस यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य किरदार में दो अभिनेत्रियां हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।