{"_id":"641ee27919d40cc39f0d4cb9","slug":"amazon-prime-video-pathaan-shahrukh-khan-deepika-padukone-john-abraham-fan-ask-them-how-to-get-a-dimple-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahrukh-Deepika: शाहरुख-दीपिका से फैन ने पूछा 'डिंपल' को लेकर सवाल, दिल जीत लेगा 'पठान' का मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh-Deepika: शाहरुख-दीपिका से फैन ने पूछा 'डिंपल' को लेकर सवाल, दिल जीत लेगा 'पठान' का मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहरुख खान और दीपिका से फैन ने पूछा कि वह डिंपल कैसे पा सकता है, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा भाई अगले जन्म में हो सकता है।
Shahrukh Khan Deepika Padukone
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की हाल ही में रिलीज फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब कमाई की थी। पठान ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज के बाद लीड कलाकार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इसका प्रमोशन कर रहे हैं।
फैंस ने पूछे कई सवाल
फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों ही कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के दौरान शाहरुख और दीपिका अपने फैंस के साथ जुड़ते हैं और कई सारे सवालों के जवाब भी देते हैं। इस बीच शाहरुख और दीपिका के एक फैन ने पठान में उनके फिजिक को लेकर तारीफ की है। यूजर ने कहा कि वह भी उनकी तरह शरीर चाहते हैं, इसलिए मेहनत करता रहता हूं, जिस पर शाहरुख कहते हैं कि अच्छी कोशिश है, मैं इसकी सराहना करता हूं। ऐसा ही करते रहिए और हो सकता है कि आपकी कोशिश रंग लाएगी और आपका शरीर भी मेरी तरह हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
वहीं, इस वीडियो के दौरान एक फैन शाहरुख, दीपिका से उनके डिंपल को लेकर बात करता है। वह कहता है कि उसे भी उनकी तरह डिंपल चाहिए, तो यह कैसे पाया जा सकता है। इसपर शाहरुख खान कहते हैं कि इस बारे में मुझे नहीं पता था कि दीपिका के पास भी है, जॉन के पास है, जॉन के पास तो काफी बड़ा है, मेरे पास है और हां हमारे पास फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी है। तो हां यह पूरी फिल्म डिंपल से भरी हुई है। वहीं, दीपिका ने अपने फैन को कहा कि भाई मुझे लगता है कि अब यह बस किसी दूसरे जन्म में ही हो सकता है।
MM Keeravaani: ऑस्कर अवॉर्ड लेते ही गुनीत मोंगा को हुई थी सांस लेने में दिक्कत, कीरावनी ने खुलासा कर ली चुटकी