फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Divorce Speculation Aishwarya Rai talks About Street Harassment How To Deal With It

Aishwarya Rai: अभिषेक से अलगाव की खबरों के बीच ऐश्वर्या ने कहा-अपने मूल्यों से समझौता न करें

Tue, 26 Nov 2024 11:39 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 26 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलगाव की खबर सुनने को मिल रही है। उनके अगले होने की अटकलें लगाई जा रही है। इसी बीच अब ऐश्वर्या ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे लगता है कि वह ऐसी बातें करने वालों को तगड़ा जवाब दे रही हैं।

विज्ञापन
Amid Divorce Speculation Aishwarya Rai talks About Street Harassment How To Deal With It
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

हाल ही में एक इंवेट में शामिल हुई ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बयान दिया है। जिसमें वह अपने मूल्यों से समझौता न करने की बात कर रही हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलगाव को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कभी अभिषेक को निशाना बनाया जा रहा है तो कभी ऐश्वर्या के बारे में भी काफी कुछ कहा जा रहा है। ऐसे में अब ऐश्वर्या ने इस स्ट्रीट हरासमेंट को लेकर अपनी राय रखी है। 

विज्ञापन

खुद को दोष न दें 
ऐश्वर्या स्ट्रीट हरासमेंट के बारे में बात करती हैं और उससे निपटने का तरीका भी बताती हैं। वह कहती हैं, ‘ स्ट्रीट हरासमेंट से आप कैसे निपटते हैं? उन लोगों से आंखें नहीं मिलते हैं। नहीं ऐसा बिल्कुल ना करें। आप उस समस्या का सीधा सामना करें। हरासमेंट करने वाले व्यक्ति की आंखों में देखें और अपना सिर ऊंचा करके रखें। यह असल नारीवाद है। अपने मूल्यों से कभी समझौता ना करें। खुद पर कभी भी शक ना करें। अपने मूल्यों पर खड़े रहें। अपने पहनावे को इस हरासमेंट के लिए दोष ना दें। स्ट्रीट हरासमेंट की जिम्मेदार आप नहीं है, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने भी ऐश्वर्या को सराहा
अभिषेक बच्चन ने भी हाल ही में ऐश्वर्या को सराहा है। उन्होंने कहा कि वह फिल्में इसलिए कर पाते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ऐश्वर्या घर पर बेटी आराध्या की देखभाल अच्छे से कर रही हैं। इस बयान के बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच के मनमुटाव और अलगाव की खबरों पर अब सवाल खड़ा हो गया है। ऐसा लगता है कि ये सिर्फ अफवाहें थीं या फिर अब इनके बीच सबकुछ ठीक हो गया है।

विज्ञापन

दो साल से नहीं की कोई फिल्म 
ऐश्वर्या की फिल्म करियर की बात करें तो वह दो साल पहले फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है। लेकिन वह बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े इंवेट्स में नजर आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed