फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Kantara Daiva Controversy After Dhurandhar Success Fans Defend Ranveer Singh And Criticised Rishab Shetty

कांतारा विवाद पर रणवीर के फैंस ने ऋषभ शेट्टी पर साधा निशाना, बोले- अगर दैव नाराज हुए तो धुरंधर हिट क्यों हुई?

Tue, 16 Dec 2025 02:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 16 Dec 2025 02:16 PM IST
सार

Fans Defend Ranveer Singh: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह का कांतारा विवाद एक बार फिर चर्चाओं में है। फैंस ने ऋषभ शेट्टी के बयान की आलोचना करते हुए रणवीर सिंह का बचाव किया है। साथ ही ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर भी बात कही है…

विज्ञापन
Amid Kantara Daiva Controversy After Dhurandhar Success Fans Defend Ranveer Singh And Criticised Rishab Shetty
रणवीर सिंह और ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच अब रणवीर का कांतारा से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2025) के समापन में रणवीर द्वारा ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी की नकल करने के चक्कर में उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। उन पर दैव के अपमान करने की बात कही गई थी। इसको लेकर बाद में रणवीर ने माफी भी मांग ली थी। लेकिन इसके बाद एक कार्यक्रम में ऋषभ शेट्टी द्वारा इस मामले पर बात करने से रणवीर के फैंस ऋषभ शेट्टी से नाराज हो गए। अब उन्होंने रणवीर का बचाव करते हुए ऋषभ शेट्टी पर निशाना साधा है और उसे ‘धुरंधर’ की सफलता से जोड़ा है।

विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी ने कही थी यह बात
रणवीर सिंह के इस पूरे मामले पर माफी मांगने के बाद हाल ही में चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम में ऋषभ शेट्टी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। इस विवाद पर बात करते हुए ऋषभ ने कहा था कि दैवों का मजाक उड़ाने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें असहज कर देता है। हालांकि, फिल्म का अधिकांश हिस्सा सिनेमा और अभिनय पर आधारित है। लेकिन दैवीय तत्व संवेदनशील और पवित्र है। मैं जहां भी जाता हूं, लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे मंच पर प्रदर्शित न करें या इसका उपहास न करें। यह इमोशनली हमसे गहराई से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन

ऋषभ के बयान पर रणवीर के फैंस ने साधा निशाना
अब ऋषभ शेट्टी के इसी बयान पर रणवीर के फैंस ने नाराजगी जताई है। रणवीर के फैंस का मानना है कि ऋषभ शेट्टी का ये बयान रणवीर को फिर से घसीटने की एक कोशिश थी। जबकि रणवीर ने अपने उस बयान के लिए माफी मांग ली थी। अब ऋषभ के इस बयान की खबर को साझा करते हुए रणवीर के एक प्रशंसक ने इसे धुरंधर की सफलता से जोड़ा है। साथ ही ऋषभ शेट्टी पर निशाना भी साधा है। फैन ने एक्स पर लिखा, ‘अगर दैव रणवीर सिंह के नकल करने से नाराज थे, तो फिर धुरंधर इतनी बड़ी हिट क्यों हुई?’ जाहिर है कि ‘धुरंधर’ ने सिर्फ 11 दिनों में दुनिया भर में 600 करोड़ कमा लिए हैं। एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘ऋषभ और थोड़ी सी भी समझ रखने वाला कोई भी व्यक्ति जानता है कि रणवीर के मन में कभी कोई बुरी मंशा नहीं थी। मुझे समझ नहीं आता कि लोग दूसरों को नैतिक रूप से अनुशासित करने के लिए ईश्वर का नाम क्यों लेते हैं। भगवान कभी अनजाने में हुई गलतियों के लिए हमारा न्याय नहीं करते, तो हम क्यों करें?’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

रणवीर ने विवाद बढ़ने पर मांग ली थी माफी
दो हफ्ते पहले गोवा में आयोजित IFFI समारोह में रणवीर उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने मंच पर ऋषभ के मना करने के बावजूद दैवों की नकल की। आलोचना के बाद रणवीर ने माफी भी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed