‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच IPL में MI को सपोर्ट करने पहुंची सारा अर्जुन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस आईपीएल का मैच देखने पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंची सारा
'धुरंधर 2' का दमदार सफलता के बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन आईपीएल का मैच देखने पहुंची थीं। वे मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने के लिए पहुंची थी, जहां वो मुंबई इंडियंस जर्सी पहने नजर आईं।
इस बीच उनके पिता राज अर्जुन और मां भी साथ नजर आईं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं। सारा ने फिल्म में यालिना जमाली का किरदान निभाया है, जो हमजा की पत्नी होती हैं। सारा को उनके रोल के लिए काफी सराहना मिल रही है। बता दें कि ये उनकी लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू फिल्म थी।