सलीम खान से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर! अस्पताल से सामने आई तस्वीर; जानें क्या है सच?
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के कई सेलेब्स सलीम खान की सेहत के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सलीम खान का हाल-चाल लेने के लिए अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर भी अस्पताल पहुंचे हैं। क्या है इस तस्वीर का सच? जानिए।
विस्तार
सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम जावेद जब बीमार हुए तो उनके दोस्त और गीतकार जावेद अख्तर दो बार लीलावती अस्पताल पहुंचे। दोनों ने मिलकर ‘शोले’ के अलावा कई चर्चित हिंदी फिल्में लिखी थीं। बाद में लेखक के तौर पर उनकी जोड़ी टूट गई लेकिन रिश्ते में कोई दूरी नहीं आई।
हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें अस्पताल के बेड पर सलीम खान बैठे हैं। इस तस्वीर में सामने जावेद अख्तर और अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये दोनों सलीम खान का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल आए हैं। लेकिन इस बात की खबर ना मीडिया को है, ना ही बॉलीवुड से जुड़े किसी शख्स को है। आखिर क्या है इस तस्वीर का पूरा सच? जानिए।
सलीम खान के सामने बैठे दिखे अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई, जिसमें लिखा था, ‘एक जोड़ी पूरी, दूसरी रही अधूरी। सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे जावेद अख्तर और अमिताभ। लेकिन धरम जी की कमी महसूस हुई। इन्हीं सलीम जावेद की जोड़ी ने फिल्म ‘शोले’ के लिए जय-वीरू की जोड़ी के अमर किरदार रचे थे।’ साथ ही एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें अस्पताल के बेड पर सलीम खान बैठे हैं, मुस्कुरा रहे हैं। वहीं सामने अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर बैठे हैं। यह तस्वीर देखकर काफी हैरान होती है, यह सहज नहीं लगती है।
ये खबर भी पढ़ें: सलीम खान को लीलावती अस्पताल देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी दिखे साथ
क्या है तस्वीर का पूरा सच?
यह वायरल तस्वीर एआई से बनी लगती है। दरअसल, फोटो को ध्यान से देखने पर अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर और सलीम खान के चेहरे मौजूद उम्र से मिलते-जुलते नहीं लगते हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर ने तस्वीर में जूते और स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। जबकि मरीज से अस्पताल में इस तरह मिलने की इजाजत नहीं होती है, उसे किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में यह तस्वीर पूरी तरह से फेक साबित होती है।
अमिताभ बच्चन फैंस से भी नहीं मिल रहे हैं
बता दें कि सलीम खान, जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन वाली वायरल तस्वीर फेक इसलिए भी है क्योंकि रविवार को अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग के जरिए बताया कि वह थोड़ा शांति चाहते हैं, आराम कर रहे हैं। इस वजह से वह आज रविवार अपने फैंस से भी जलसा के बाहर नहीं मिले। फिर ऐसे में वह सलीम खान से मिलने अस्पताल कैसे आ सकते हैं।
सलीम खान को क्या हुआ है?
कुछ दिनों से सलामन खान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’
सलमान के करीबी ने बताया सलीम खान का हेल्थ अपडेट
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि सलमान खान और उनके परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटीज से कहा है कि वे सलीम खान का हेल्थ अपडेट पब्लिक ना करें। वहीं सलमान खान के करीबी और एक्टर संतोष शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि सलीम खान की तबीयत अब बेहतर हैं, उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया है।