{"_id":"850bb53c-5edb-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-in-kahaani-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कहानी 2' में विद्या संग होंगे अमिताभ भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कहानी 2' में विद्या संग होंगे अमिताभ भी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजॉय घोष निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'कहानी' के एक गीत 'एकला चलो रे' को आवाज देने वाले अमिताभ बच्चन इस फिल्म के सीक्वल में मुख्य भूमिका करते नजर आएंगे। वह इस फिल्म में विद्या बालन के साथ दिखेंगे। यह लगभग तय हो चुका है कि अमिताभ 'कहानी 2' में होंगे। फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष से इस बारे में उनकी पक्की बात हो चुकी है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, सुजॉय घोष के साथ 'अलादीन' फिल्म कर चुके हैं। जाहिर है कि दोनों ही एक-दूसरे की फिल्म मेकिंग को पसंद कर रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि सुजॉय घोष और अमिताभ बच्चन पुराने दोस्त भी रहे हैं। 'कहानी' के सीक्वल में अमिताभ बच्चन के लिए एक खास किस्म की भूमिका रची गयी है। 'कहानी' में विद्या बालन के अलावा किसी भी किरदार की सशक्कत भूमिका नहीं थी।
विज्ञापन
इस फिल्म के सीक्वल में विद्या बालन जितने ही फुटेज अमिताभ को मिलेंगे। इसका मतलब ऐसा नहीं है कि विद्या का रोल कमजोर होगा। 'कहानी 2' में तो विद्या एक्शन करती भी दिखेंगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर अंतिम रूप से काम चल रहा है। जैसे ही फिल्म की स्किप्ट पूरी हो जाएगी कॉस्टिंग की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन