Bob Biswas Trailer: अमिताभ बच्चन ने की एक्टिंग की तारीफ तो खुश हो गए अभिषेक बच्चन, इस तरह कहा शुक्रिया
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह की फिल्म बॉब बिस्वास का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस फिल्म को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह की फिल्म बॉब बिस्वास का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस फिल्म को दीया अन्नपूर्णा घोष ने डायरेक्ट किया है। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास' का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर उनके पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म का ट्रेलर देखकर बोले अमिताभ- बेटे पर गर्व है
अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉब बिस्वास के ट्रेलर ने उनके पिता और इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया है। शनिवार को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे की फिल्म का ट्रेलर साझा किया और लिखा कि उन्हें अपने बेटे अभिषेक बच्चन पर गर्व है। अमिताभ ने लिखा, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आप मेरे बेटे हैं! अमिताभ बच्चन की इस प्रतिक्रिया से गदगद बेटे अभिषेक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लव यू, पा। लेकिन, आप हमेशा हमारे लिए बिग बी रहेंगे।
T 4100 - I am proud to say you are my Son ! ... BYCMJBBN .. !! ❤️🙏🚩👏👏👏👏👏👏👏👏 https://t.co/yk3BIzJIEb
विज्ञापन विज्ञापन— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 19, 2021
गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को ही रिलीज हो गया था। फिल्म कॉन्ट्रैक्ट किलर बॉब बिस्वास के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मूल रूप से विद्या बालन-स्टारर कहानी में दिखाई दिए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा चित्रांगदा सिंह, दितिप्रिया रॉय और टीना देसाई भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है और दीया अन्नपूर्णा घोष द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।