फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Praise Abhishek Bachchan Choice Of Films Say Your hard work will pay off

Amitabh Bachchan: अभिषेक की लीक से हटकर फिल्मों को सराहा अमिताभ ने, बोले-'तुम्हारी मेहनत रंग लाएगी'

Sun, 17 Nov 2024 01:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 17 Nov 2024 01:23 PM IST
सार

इन दिनों अभिषेक बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह लीक से हटकर रोल कर रहे हैं। अब उनके पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अभिषेक की तारीफ। उनके काम को खूब सराहा है। 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Praise Abhishek Bachchan Choice Of Films Say Your hard work will pay off
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिषेक बच्चन का पूरा परिवार ही फिल्मों में अभिनय करता है। पिता अमिताभ बच्चन हों या मां जया बच्चन दोनों ही उम्दा कलाकार हैं। वहीं अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या भी एक कमाल की अदाकारा हैं। ऐसे में अभिषेक ने हमेशा कोशिश की है कि बतौर कलाकार वह भी खुद को साबित करें। यही कारण रहा कि उन्होंने कई ऐसी फिल्में और किरदार निभाए हैं, जिनमें उनको अपनी अभिनय क्षमता को दिखाने को भरपूर अवसर मिला। जल्द ही एक लीक से हटकर फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, उनकी यह फिल्म 22 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म को अभी से काफी तारीफ मिल रही है। इन्हीं तारीफों के बीच अमिताभ बच्चन ने भी अभिषेक की फिल्मों और उनके काम को सराहा। 

विज्ञापन

फिल्मों के चुनाव को लेकर कही बड़ी बात 
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अभिषेक की आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की एक वीडियो टैग करते हुए लिखा- 'अभिषेक आपकी मेहनत हमेशा रंग लाएगी। मीनिंगफुल सिनेमा के लिए हमेशा जगह रहेगी और इसके साथ ही आप दूसरी फिल्में भी कर रहे हैं। आपके काम में काफी विविधता है।' आखिर में उन्होंने अभिषेक को 'लव यू' लिखा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Praise Abhishek Bachchan Choice Of Films Say Your hard work will pay off
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

अभिषेक निभा रहे हैं बीमार व्यक्ति का किरदार 
जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक लीक से हटकर रोल ही कर रहे हैं। इसमें वह एक बीमार व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी की परवरिश भी कर रहा है। फिल्म में एक बीमार व्यक्ति की भावना, जीवन के प्रति उसका नजरिया दिखाया जाएगा। अब तक फिल्म के जो ट्रेलर या सींस रिलीज किए गए हैं, उसमें अभिषेक बच्चन अपने  किरदार में काफी जंच रहे हैं। वह बड़ी ही शिद्दत से इस रोल को निभा रहे हैं।

विज्ञापन

अभिषेक ने की हैं ये लीक से हटकर फिल्में
फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में ही अभिषेक बच्चन अलग किस्म का रोल नहीं निभा रहे हैं, पहले भी वह कई फिल्मों में लीक से हटकर रोल कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'गुरु', 'घूमर', 'दसवीं' और 'बॉब बिस्वास' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में उनके किरदार बिल्कुल ही अलग किस्म के रहे। इन किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाने के कारण उनकी काफी तारीफ भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed