Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट, जानिए बेटे अभिषेक के अभिनय पर क्या कहा
कल अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' रिलीज होगी। इस फिल्म में वह लीक से हटकर रोल कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही उनके पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अभिषेक और उनकी इस फिल्म की तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन ऐसे कलाकार हैं जिनका पूरा परिवार ही फिल्मों में अभिनय करता है। पिता अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। साथ ही उनकी मां जया बच्चन भी एक बेहतरीन अदाकारा हैं। माता पिता से प्रेरणा लेकर अभिषेक भी अभिनय की दुनिया में आए। साथ ही उनके अंदर भी एक अच्छे कलाकार बनने की गुण मौजूद हैं। पिछले कुछ सालों में अभिषेक ने काफी अच्छी और हटकर फिल्में की है। कल यानी 22 नवंबर 2024 को उनकी एक फिल्म 'आई वांट टू टॉक' रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार काफी हटकर है। अभी कुछ देर पहले ही अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसमें उन्होंने अभिषेक की तारीफ की।
अभिषेक का बढ़ाया हौसला
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट कीए जिसमें उन्होंने अभिषेक की आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की एक वीडियो टैग करते हुए लिखा-'अभिषेक आप बेस्ट हो।' आगे उन्होंने लव यू लिखा। इस तरह से अभिषेक की कल रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर उनका हौसला बढ़ाया।
Abhishek the BEST .. LOVE YOU https://t.co/CcG6OMZZoz
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 21, 2024
पिछले दिनों भी तारीफ की थी
कुछ दिन पहले भी अमिताभ बच्चन ने अभिषेक की फिल्मों के चयन के बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ही लिखा था-'अभिषेक आपकी मेहनत हमेशा रंग लाएगी। मीनिंगफुल सिनेमा के लिए हमेशा जगह रहेगी और इसके साथ ही आप दूसरी फिल्में भी कर रहे हैं। आपके काम में काफी विविधता है।'
कई और लोग भी सराह रहे हैं
सिर्फ पिता होने के नाते ही अमिताभ बच्चन अभिषेक को सराहा नहीं रहे हैं। बॉलीवुड के नामी निर्देशक इम्तियाज अली ने भी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर अभिषेक की तारीफ की है, उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में अभिषेक ने अपना बेस्ट काम किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक बीमार व्यक्ति का किरदार निभाया है। साथ ही उस पर अपनी बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी भी है।