फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan reshares X post about son Abhishek bachchan being victim of nepotism says I feel same

Amitabh Bachchan: ‘बेवजह परिवारवाद के शिकार हुए अभिषेक बच्चन’, नेपोटिज्म पर पहली बार बिग बी ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 05 Mar 2025 02:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पहले बार नेपोटिज्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने भी यह माना है कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन इस टैग का शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan reshares X post about son Abhishek bachchan being victim of nepotism says I feel same
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बिग बी अक्सर ही अभिषेक के काम और उनकी एक्टिंग स्किल की तारीफ करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले बिग बी ने अब सोशल साइट एक्स पर एक यूजर की पोस्ट पर कमेंट किया और अभिषेक को नेपोटिज्म को लेकर फैली नकारात्मकता का शिकार बताया है।

विज्ञापन

बिग बी ने की अभिषेक के काम की तारीफ
दरअसल, एक्स पर एक पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक बच्चन बेवजह परिवारवाद की नकारात्मकता का शिकार हुए हैं, जबकि उनके करियर में अच्छी फिल्मों की संख्या काफी ज्यादा है।' इसी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिग बी ने लिखा, 'मुझे भी ऐसा ही लगता है और सिर्फ इसलिए नहीं, क्योंकि मैं उनका पिता हूं।' एक और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए महानायक ने अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ में उनके काम की तारीफ की है। बिग बी ने लिखा, 'अभिषेक आप कमाल हैं। आप हर फिल्म के किरदार के साथ जिस तरह से तालमेल बिठाते हैं और किरदार में बदलाव लाते हैं, वो शानदार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए भी की थी बेटे की सराहना
इससे पहले अमिताभ ने अभिषेक की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में भी उनके काम की तारीफ की थी। उस दौरान बिग बी ने फिल्म को लेकर एक नोट में लिखा था, 'कुछ फिल्में आपका मनोरंजन करती हैं, कुछ फिल्में आपको उससे जुड़ने के लिए आमंत्रित करती हैं, 'आई वांट टू टॉक' बस यही करती है। अभिषेक, आप अभिषेक नहीं हैं, आप फिल्म के अर्जुन सेन हैं। लोग जो कुछ भी कह रहे हैं, वो कहने दो।'

विज्ञापन

पिता-बेटी के रिश्ते को दर्शाएगी फिल्म
अभिषेक की आगामी फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। डांस पर आधारित ये फिल्म कॉमेडी, ड्रामा, सपने और जुनून के भावों से भरपूर है। फिल्म एक अकेले पिता और बेटी के बीच प्यार, ख्याल और भावुक रिश्ते को दर्शाती है। फिल्म एक बेटी के अपने करियर को लेकर समर्पण और जुनून को दिखाती है। कैसे एक पिता अपनी बच्ची के सपनों को पूरा कराने के लिए उसका भरपूर साथ देता है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Javed Akhtar: यूजर ने जावेद पर लगाया रोहित शर्मा को मोटा कहकर बदनाम करने का आरोप, भड़के गीतकार; सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed