Ananya Panday: अनन्या ने एक नामी एक्ट्रेस से सीखा जिंदगी का गहरा सबक, बोली- ‘अपनी बात अब खुलकर रखती हूं’
अनन्या पांडे अकसर ही अपनी बातों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। पहले उन्हें इस बात का बुरा लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हाल ही में अनन्या ने बताया कि एक नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उन्हें खुद के लिए बोलने, खड़े होने की हिम्मत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में प्राइम वीडियो के ‘ओ वुमनिया’ शो में अनन्या पांडे ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में आई थी तो महज 18 साल की थी, तब उन्हें नहीं पता था कि बॉलीवुड में कैसे काम होता है। वह बस लोगों की बताई बातों को फॉलो करती थी। किसी बात पर अपना थॉट यानी विचार रखने से झिझकती थी। ऐसे में एक फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस ने उन्हें खुद के लिए खड़ा होना, खुद के लिए बोलना सिखाया। कौन है, वो एक्ट्रेस, जिससे अनन्या को जिंदगी और करियर के लिए एक गहरा सबक सीखा दिया।
वो बहुत अच्छे से अपनी बात रखती हैं
अनन्या ने बताया कि वह जब फिल्म ‘गहराइयां (2022) ’ की शूटिंग कर रही थी, तो उनकी फिल्म में को-एक्टर दीपिका पादुकोण थीं। तब अनन्या ने देखा कि दीपिका कैसे अपनी बात को सेट पर सबके सामने रखती हैं, वह दूसरों के लिए भी खड़ी होती हैं, दूसरों को सपोर्ट करती हैं। अनन्या ने ‘ओ वुमनिया’ शो में कहा, ‘जब कोई लड़की बोलती है तो उसे बॉसी कह दिया जाता है, जिसके साथ काम करना मुश्किल होता है। लेकिन दीपिका अपनी जरूरतों को सेट पर बहुत ही पोलाइट होकर बता देती थीं। तब मुझे फील हुआ कि ऐसे भी अपनी बातों को, जरूरतों को सेट पर रखा जा सकता है।’
कॉन्फिडेंट बनने में मदद मिली
अनन्या पांडे यह भी कहती हैं कि दीपिका पादुकोण की वजह से ही उनमें एक कॉन्फिडेंस आया। अब वह अपनी प्रॉब्लम को एक्सप्रेस करने की इंपॉर्टेंस को अच्छे से समझती हैं। ऐसा होने पर अनन्या को अपनी फिल्में चुनने में भी मदद मिल रही है।
अनन्या की आने वाली फिल्में
पिछले दिनों अनन्या एक फिल्म ‘कंट्रोल’ में नजर आई थी। इस फिल्म की कहानी सोशल मीडिया, एआई के हमारी जिंदगी पर बुरे असर के बारे में थी। जल्द ही अनन्या एक फिल्म अक्षय कुमार के साथ भी करेंगी। वह धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी कर रही हैं।