{"_id":"5b14b5414f1c1b694d8b4907","slug":"ananya-pandey-escapes-from-an-accident-on-student-of-the-year-2-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के सेट पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के सेट पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या
Mon, 04 Jun 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सीक्वल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग देहरादून में चल रही है। शूटिंग के कई शेड्यूल को पूरा भी कर लिया गया है।
2 of 4
इस बीच 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के सेट खबर निकलकर आई है कि शूटिंग के दौरान अनन्या पांडे के साथ बड़ा हादसा होना से बच गया। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कॉलेज ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का कार ड्राइविंग का एक सीन शूट किया जा रहा था, इस दौरान अनन्या पांडे को कार ड्राइव करनी थी। उन्होंने जैसी कार चलाना शुरु किया कुछ ही देर में अनन्या पांडे की कार उनके कंट्रोल से बाहर गई और देखते ही देखते कार पेड़ से जाकर टकरा गई।
3 of 4
बताया जा रहा है कि कार ड्राइव के दौरान अनन्या पांडे ने सेफ्टी गार्ड पहने हुए थे जिसके कारण उन्हें कुछ नहीं हुआ। गौरतलब है कि अनन्या पांडे एक अच्छी ड्राइवर है जिसके कारण उनके साथ ज्यादा बड़ा हादसा नहीं हुआ। आपको बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ को छोड़कर तारा सुतारिया और अनन्या पांडे दोनों की इस फिल्म के डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा कैमियो करेंगे। हालांकि इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। पता हो कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।