फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी संजय दत्त पर मरती थीं टीना मुनीम, पहली नजर में ही एक्ट्रेस के दीवाने हो गए थे अरबपति अनिल अंबानी

Mon, 04 Jun 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Anil Ambani  Beautiful Love Story Of Anil Ambani And Tina Munim
रिलायंस ग्रुप के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी आज 59 साल के हो गए हैं। अनिल अंबानी की लव लाइफ किसी फिल्म से कम नहीं रही। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन के बेटे अनिल अंबानी का दिल आया बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम पर लेकिन टीना मुनीम की जिंदगी में थे संजय दत्त। टीना मुनीम, संजय दत्त से इतना प्यार करती थी कि उन्होंने देव आनंद की कई फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था और संजय दत्त के साथ रहने लगी थीं।


 
Happy Birthday Anil Ambani  Beautiful Love Story Of Anil Ambani And Tina Munim
संजय दत्त और टीना मुनिम
संजय दत्त को ड्रग्स की लत थी जिसके बाद ना चाहते हुए भी टीना संजय दत्त से दूर हो गईं। संजय दत्त के बाद टीना मुनीम की जिंदगी में आए राजेश खन्ना लेकिन दोनों का प्यार शादी तक नहीं पहुंचा क्योंकि शायद टीना मुनीम के हाथों पर अनिल अंबानी के नाम की मेहंदी लगनी थी। टीना मुनीम और अनिल अंबानी की लव स्टोरी किसी कहानी से कम नहीं है। एक शादी में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम को पहली बार देखा था।
Happy Birthday Anil Ambani  Beautiful Love Story Of Anil Ambani And Tina Munim
अनिल अंबानी
अनिल टीना के प्यार में दीवाने हो गए लेकिन उनका परिवार टीना से शादी के सख्त खिलाफ था क्योंकि उन्हें टीना का एक्ट्रेस होना पसंद नहीं था। ऐसे में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। साल 1989 में अमेरिका में भूकंप आया जिसके बाद टीना और अनिल अंबानी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दरअसल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूंकप आया था। उस दौरान टीना भी वही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Anil Ambani  Beautiful Love Story Of Anil Ambani And Tina Munim
tina munim
ऐसे में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम का नंबर खोजा और उन्हें फोन कर उनका हालचाल पूछा जिसके बाद दोनों की बातचीत फिर शुरू हो गई। आखिरकार अनिल अंबानी की जिद के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। अंत में परिवार शादी के लिए राजी हो गया और 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमरस लाइफ को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Happy Birthday Anil Ambani  Beautiful Love Story Of Anil Ambani And Tina Munim
tina munim

टीना कई इंटरव्यू में ये कहती रही हैं कि उनके पति अनिल ने उन्हें आज तक किसी भी चीज के लिए मना नहीं किया और ऐसा कुछ भी नहीं उनके जीवन में जो वे पाना चाहती हों और पा न सकी हों। टीना मुनीम और अनिल अंबानी की कहानी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। बता दें टीना-अनिल के दो बेटे हैं जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed