Ananya Pandey: इस खास शख्स ने की अनन्या की तारीफ, शेयर किया 'केसरी 2’ का ट्रेलर, जानिए कौन है वो?
अनन्या पांडे इन दिनों फिल्म ‘केसरी 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ अभिनय कर रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अनन्या के किरदार और अभिनय की दर्शक भी तारीफ कर रहे हैं। इसी ट्रेलर को उनके दिल के करीब एक खास शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा किया है। कौन है वो शख्स जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें अनन्या पांडे भी एक अहम किरदार में नजर आईं। इस ट्रेलर को अनन्या के परिवार के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इन्हीं लोगाें में एक खास शख्स भी शामिल रहा, जिसमें अनन्या की फिल्म के ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया। जानिए क्या है, इस शख्स से अनन्या पांडे का कनेक्शन?
वॉकर ब्लैंको ‘केसरी 2’ को लेकर उत्साहित दिखे
फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आए हैं। इन्हीं रिएक्शन में अक्षय कुमार और आर माधवन के अभिनय की खूब तारीफ हुई है। साथ ही अनन्या पांडे को भी सराहा गया है। फिल्म में अनन्या एक वकील की भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार को लेकर है। फिल्म ‘केसरी 2’ के ट्रेलर को वॉकर ब्लैंको ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। साथ ही अनन्या की साड़ी पहने एक तस्वीर भी साझा की है।
क्या है वॉकर ब्लैंको से अनन्या का रिश्ता
सवाल है कि वॉकर ब्लैंको का अनन्या पांडे से क्या कनेक्शन है। पिछले कुछ समय से अनन्या और वॉकर ब्लैंको की डेट करने की खबरें सामने आईं। इस रिश्ते को अब तक अनन्या पांडे ने खुलकर स्वीकार नहीं किया है लेकिन अकसर ही उन्हें वॉकर ब्लैंको के साथ देखा जाता है।
ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday New Look: नई डिजाइन का ब्लाउज लेकर आईं अनन्या पांडे, देखकर चकरा जाएगा सिर
क्या करते हैं वॉकर ब्लैंको
इस समय वॉकर ब्लैंको अंबानी परिवार के एनिमल शेल्टर वंतारा से जुड़े हैं। वॉकर के इंस्टाग्राम पेज पर वंतारा के जानवरों के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। इसके अलावा वह मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर चुके हैं। कहा जाता है कि अनन्या और वॉकर ब्लैंको की मुलाकात अंबानी परिवार की शादी में ही हुई।