Mujhse Shaadi Karogi: 'मुझसे शादी करोगी' की रिलीज को पूरे हुए 21 साल, अनीस ने शेयर किया अक्षय-सलमान का पोस्टर
Mujhse Shaadi Karogi 21 Years: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' की रिलीज के 21 साल पूरे होने पर एक खास पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही निर्देशक ने एक भावुक नोट भी लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनीस बज्मी ने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' की रिलीज के 21 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस शानदार पोस्टर के साथ अनीस ने कैप्शन में लिखा, 'मुझसे शादी करोगी के 21 साल पूरे हो गए - एक ऐसी फिल्म जो आज भी मुस्कान, हंसी और थोड़ा पागलपन लेकर आती है। प्यार के लिए आभारी हूं।'
साल 2004 में रिलीज हुई अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी" में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। इस फिल्म में, अक्षय कुमार ने समीर मल्होत्रा, सलमान खान ने सनी खन्ना और प्रियंका चोपड़ा ने रानी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का जबरदस्त डोज है। यह फिल्म दर्शकों को आज भी पसंद है।
अनीस बज्मी एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं। उन्होंने "नो एंट्री", "वेलकम", "सिंह इज किंग", "रेडी", "भूल भुलैया 2" और "भूल भुलैया 3" जैसी कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीस "नो एंट्री" का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इसमें वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Anil Kapoor: 'आप सोनम के जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि परिवार का दिल हैं', अनिल ने दामाद आनंद को दी जन्मदिन की बधाई