सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Angrezi Medium director Homi Adajania talk about his struggle days

खास मुलाकात में बोले अंग्रेजी मीडियम के निर्देशक होमी, मुस्कान से बड़ा तोहफा दूसरा कोई नहीं है

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 09 Mar 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
सार

  • फिल्म के निर्दशक होमी अदजानिया इससे पहले बीईंग साइरस, फाइंडिग फैनी और कॉकटेल जैसी मेट्रो शहरों वाली फिल्में बना चुके हैं
  • लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग सिखाने वाले होमी अदजानिया को किस्से सुनाने का शौक अपने पिता से मिला

Angrezi Medium director Homi Adajania talk about his struggle days
Homi Adajania - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार

आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म के निर्दशक होमी अदजानिया इससे पहले बीईंग साइरस, फाइंडिग फैनी और कॉकटेल जैसी मेट्रो शहरों वाली फिल्में बना चुके हैं।

Trending Videos


लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग सिखाने वाले होमी अदजानिया को किस्से सुनाने का शौक अपने पिता से मिला। रोमांचक यात्राओं के बारे में पत्रिकाओं में लिखते रहे होमी किस्से सुनाते सुनाते ही फिल्ममेकर बन गए। वह कहते हैं, “मेरा पिता के मुताबिक जिंदगी सिर्फ वर्तमान और भूतकाल की यादगार यादें हैं। वही आपकी जिंदगी को परिभाषित करेगा। शुरू में मैं सिर्फ एक फिल्म बनाकर इसके जरिए कहानी कहना चाहता था। फिर सिलसिला चल निकला। निर्माता दिनेश विजन ने मुझ पर भरोसा किया और फिल्में बनती चली गईं।” और, अंग्रेजी मीडियम?
विज्ञापन
विज्ञापन


“इसके बनने का किस्सा भी फिल्म की तरह ही दिलचस्प है। मैं एक कातिल की कहानी बनाने की तैयारी में था और दिनेश विजन ने एक दिन बुलाकर मुझे ये कहानी सुनवाई। कहानी सुनने के बाद तो मैं अवाक रह गया, मैंने छूटते ही कह दिया कि ये फिल्म मैं बना रहा हूं। ये फिल्म दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कहानी है और ये एक ऐसा फलसफा है जिसके आगे दुनिया का दूसरा हर तोहफा बेकार है।” होमी बताते हैं।

Angrezi Medium director Homi Adajania talk about his struggle days
Homi Adajania, Irrfan Khan - फोटो : amar ujala mumbai

होमी यह भी बताते हैं कि इरफान खान कमाल के कलाकार क्यों हैं। वह कहते हैं, “इस फिल्म में इरफान ने जो किया है वह चमत्कार से कम नहीं है। मैंने काफी कलाकारों के साथ काम किया है लेकिन इरफान सबमें अलग है। फिल्म में उनका बहुत ही साधारण किरदार है। लेकिन उन्होंने जो छोटी-छोटी चीजों में जो काम किया है वह कमाल का है। वह अपने में एक खजाना हैं।”

होमी बहुत मस्त मौला इंसान हैं। काम के पीछे भागते नहीं है और न ही काम को लेकर बहुत तनाव में रहते हैं। उनका जिंदगी जीने का फलसफा भी बहुत साफ है, “मैं जिंदगी भी जीना चाहता हूं। मेरा मानना है कि अगर मैं सिर्फ काम करता रहूंगा तो जिंदगी पीछे छूट जाएगी। इस वजह से मैं फिल्मों और जिंदगी का एक निश्चित अनुपात बना कर चलता हूं। जिंदगी संवाद है जो हम एक दूसरे से करते हैं। मेरी हिंदी कमजोर हो सकती है लेकिन इंसानी जज्बात ऐसी भाषा है जो पूरी दुनिया समझती है। कई बात तो मुझे लगता है कि मैं जापानी फिल्म भी बना सकता हूं।”


पढ़ें: ''मुलान' के संगीत को क्रिस्टीना एगुलेरा ने दी आवाज, गाए ये दो बेहतरीन गाने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed