सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Action Packed Subedaar Teaser Release Film Will Stream On Prime Video From 5th March

Subedaar: ‘लला हमसे न भिड़ियो’, 69 साल की उम्र में एक्शन करते दिखे अनिल कपूर; ‘सूबेदार’ का टीजर हुआ रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Subedaar Teaser: अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर आज रिलीज हुआ है। यहां देखिए किस अंदाज में दिखे अनिल कपूर और कब रिलीज होगी फिल्म…

Anil Kapoor Action Packed Subedaar Teaser Release Film Will Stream On Prime Video From 5th March
सूबेदार टीजर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के एवर यंग एक्टर अनिल कपूर अब 69 साल की उम्र में एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर आज रिलीज हुआ है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। जानिए कैसा है टीजर और कब रिलीज होगी फिल्म?

Trending Videos

टीजर में इस अंदाज में दिखे अनिल कपूर
फिल्म के टीजर की शुरुआत अनिल कपूर और फैसल मलिक के सीन से होती है। टीजर में दिखाया जाता है कि अनिल कपूर के आसपास कुछ ऐसा होता है, जिससे उन्हें गुस्सा आता रहता है। लेकिन वो उस पर काबू करते रहते हैं। लेकिन अंत में उनका गुस्सा फूट जाता है और वो एक्शन मोड में नजर आते हैं। टीजर देखकर ऐसा लगता है कि कहानी बुंदेलखंडी पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। टीजर में अनिल कपूर की आवाज में बुंदेलखंडी में डायलॉग भी सुनाई देता है। जिसमें वो कहते हैं कि ‘लाला हमसे न भिड़ियो’, जिसका मतलब है कि ‘बेटा हमसे न टकराना।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


 

5 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। ‘सूबेदार’ 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल फैंस अनिल कपूर को इस नए अवतार में देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अनिल कपूर के खाते में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर के खाते में कई फिल्में शामिल हैं। ‘सूबेदार’ के अलावा उनकी आगामी फिल्मों व सीरीज में ‘अल्फा’, ‘किंग’ और ‘फैमिली बिजनेस’ शामिल हैं। इसके अलावा उनके ‘नायक 2’ बनाने की भी चर्चाएं हैं। हाल ही में अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के बेबी शॉवर में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed