फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil kapoor lost 15 kg weight for his role Rakesh Jai Singh in hrithik roshan deepika padukone film fighter

Anil Kapoor: 'फाइटर' में वायु सेना अधिकारी बनने के लिए अनिल कपूर को करनी पड़ी कड़ी मेहनत, कई किलो वजन भी घटाया

Sun, 07 Jan 2024 01:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 07 Jan 2024 01:08 PM IST
सार

'फाइटर' में वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए अनिल कपूर ने काफी मेहनत की है। उन्होंने किरदार में खुद को ढालने के लिए अपना वजन भी कम किया है।

विज्ञापन
Anil kapoor lost 15 kg weight for his role Rakesh Jai Singh in hrithik roshan deepika padukone film fighter
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वे फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता ने फिल्म में 45 साल के व्यक्ति का किरदार निभाया है और इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। अनिल हर फिल्म में अपने किरदार जैसा दिखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, ठीक ऐसा ही उन्होंने 'फाइटर' के लिए भी किया। किरदार में खुद को ढालने के लिए अनिल कपूर ने अपना वजन भी कम किया।

विज्ञापन


किरदार में ऐसे ढले अभिनेता
'फाइटर' में अपने किरदार में ढलने के लिए अनिल कपूर ने अपने वजन पर काम किया और उन्होंने 15 किलोग्राम वजन कम किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने किरदार वायु सेना अधिकारी राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी की भूमिका के लिए अपने शरीर को प्रशिक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत भी की।
विज्ञापन

Nawazuddin: 'सैंधव' की शूटिंग पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन, अभिनेता ने साझा किया किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज के लिए उत्साहित हैं अभिनेता
अभिनेता हाल ही में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' का हिस्सा थे, जो पिछले साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है और अब वे 'फाइटर' का इंतजार कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले जब उनका लुक जारी किया गया था तो उन्हें एविएटर चश्मा पहने देखा गया था। अब बताया जा रहा है कि यह उनका अपना चश्मा था। साथ ही अभिनेता ने फिल्म में काम करने का अनुभव साझा करते कहा था कि फिल्म की टीम उनके बच्चों की तरह है।
Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' स्टार कंगना के लिए क्या आसान होंगी राहें? मानहानि वाले केस पर रोक लगाने की मांग

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं बात करें 'फाइटर' की तो 'फाइटर' में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। विशाल-शेखर की जोड़ी फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार कर रही है। हवाई एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Annapoorani: नयनतारा की 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed