फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor shared throwback photos with madhuri dixit on complete of 30 years of film Beta

Throwback Photos: अनिल कपूर ने 'बेटा' के 30 साल पूरे होने पर शेयर की तस्वीरें, माधुरी के साथ मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

Sun, 03 Apr 2022 05:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 03 Apr 2022 05:28 PM IST
सार

अनिल कपूर की फिल्म बेटा को 30 साल पूरे हो चुके हैं, जिसको लेकर उन्होंने थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था, ये उसी समय की तस्वीर है।
 

विज्ञापन
Anil Kapoor shared throwback photos with madhuri dixit on complete of 30 years of film Beta
अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड में अनिल कपूर अपनी फिटनेस और लुक्स के अलावा शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता ने अपने दौर में एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक लगभग सभी तरह की फिल्में की हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया है। हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म बेटा को 30 साल पूरे हो चुके हैं, जिसको लेकर उन्होंने थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन


इन तस्वीरों में अनिल कपूर माधुरी दीक्षित के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था, ये उसी समय की तस्वीर है। तस्वीरों में माधुरी और अनिल हाथों में फिल्मफेयर अवॉर्ड लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें साझा करते हुए अनिल कपूर ने इससे संबंधित जानकारी भी दी है।
विज्ञापन


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- अभिनेता के रूप में ये हमारे लिए बहुत खास एहसास था। हमारी फिल्म 1992 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसे इतना प्यार और तारीफ मिली। बेटा के 30 साल पूरा होने का जश्न। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने बेटा के अलावा तेजाब, पुकार और राम लखन में भी साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह नीतू कपूर के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में अनिल और नीतू के अलावा वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed