फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: बॉबी देओल ने बहन अजीता के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर की अनदेखी तस्वीर

Thu, 09 Nov 2023 09:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 09 Nov 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Animal actor bobby deol shares unseen photo of sister ajeeta with father dharmendra on her birthday
धर्मेंद्र और अजीता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के लिए नया अपडेट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके द्वारा शेयर  की गई लेटेस्ट तस्वीर ने फैंस का ही नहीं सुपरस्टार धर्मेंद्र का भी ध्यान खींच लिया है आइए जानते है इस तस्वीर के बारे में जो बेहद खास है।

Animal actor bobby deol shares unseen photo of sister ajeeta with father dharmendra on her birthday
बॉबी देओल - फोटो : social media

बॉबी देओल अपने घर के सबसे छोटे और सबसे लाडले हैं। वह अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ-साथ अपनी दोनों बहनों अजीता-विजेता के भी काफी करीब हैं। जहां सनी-बॉबी दोनों ही पब्लिक फिगर हैं, तो वहीं उनकी बहनें खुद को मीडिया लाइमलाइट से बिल्कुल ही दूर रखती हैं। हाल ही में सनी देओल ने बहन अजीता के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी एक अनदेखी फोटो शेयर की।

Animal actor bobby deol shares unseen photo of sister ajeeta with father dharmendra on her birthday
बॉबी देओल - फोटो : social media

दरअसल, बहन अजीता के बर्थडे पर बॉबी देओल ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सुपरस्टार धर्मेंद्र अपनी बेटी के साथ कैमरे को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर अभी तक किसी ने भी नहीं देखी थी। वहीं इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, हे अजीता हैप्पी बर्थडे लव यू मोस्ट।  

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal actor bobby deol shares unseen photo of sister ajeeta with father dharmendra on her birthday
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस पोस्ट पर पहला कमेंट धर्मेंद्र का आया, जिन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे अनुअन, जीते रहो खुश रहो सेहतमंद रहो मेरी डार्लिंग बेबी। इसके बाद तो कमेंट में हार्ट इमोजी की बहार लग गई है। वहीं कमेंट में हैप्पी बर्थडे लिखते हुए फैंस सुपरस्टार की बेटी को विश करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Animal actor bobby deol shares unseen photo of sister ajeeta with father dharmendra on her birthday
प्रकाश कौर
गौरतलब है कि धर्मेंद्र की दो शादियां हुई हैं, जिनमें पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजेता देओल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लाइमलाइट से दूर अजीता कैलिफोर्निया में रहती हैं। वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को ओमान और कतर में किया गया बैन? वजह जान चौंकना तय
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed