फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Another Blow For Kara Johar Dostana 2 Director Advait Chandan Exits From Movie This Is The Reason Behind It

करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ को फिर लगा झटका, फिल्म से जुड़े इस सदस्य ने झाड़ा पल्ला; अब क्या होगा भविष्य?

Sat, 06 Jun 2026 06:54 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 06 Jun 2026 06:54 PM IST
सार

Dostana 2: धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को एक बार फिर झटका लगा है। जानिए अब किसने फिल्म से किया किनारा और क्या होगा फिल्म का भविष्य…

विज्ञापन
Another Blow For Kara Johar Dostana 2 Director Advait Chandan Exits From Movie This Is The Reason Behind It
करण जौहर की दोस्ताना 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर की चर्चित आगामी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ पिछले सात साल से अटकी हुई थी। साल 2019 में फिल्म की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके बाद फिल्म अपनी कास्टिंग को लेकर अटक गई। हालांकि, बीते दिनों ऐसी खबरें आईं कि मेकर्स ने फिर से फिल्म पर काम शुरू किया है। लेकिन अब इस फिल्म को एक और झटका लगा है, जिसके बाद फिल्म का भविष्य एक बार फिर खतरे में पड़ता दिख रहा है।

विज्ञापन

 

Another Blow For Kara Johar Dostana 2 Director Advait Chandan Exits From Movie This Is The Reason Behind It
अद्वैत चंदन - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिएटिव मतभेद के बाद अद्वैत ने छोड़ी फिल्म
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘दोस्ताना 2’ एक बार फिर अटक गई है। क्योंकि कास्टिंग के बाद अब फिल्म पर काम कर रहे निर्देशक अद्वैत चंदन ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। अब निर्देशक के अचानक फिल्म से हट जाने से ‘दोस्ताना 2’ एक बार फिर अधर में अटक गई है।

हालांकि, फिल्म निर्माता और प्रोडक्शन हाउस दोनों ने ही इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है कि अद्वैत चंदन का प्रोजेक्ट से हटना फिल्म के निर्देशन को लेकर क्रिएटिव डिफरेंसेस से जुड़ा है।

'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक ने प्रोजेक्ट को आकार देने में करीब सात महीने बिताए, जिसके बाद उन्होंने इससे अलग होने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार, क्रिएटिव मतभेद होने के बाद अद्वैत चंदन ने ये फैसला लिया है।

उनके और मेकर्स के बीच क्रिएटिव मतभेद काफी बढ़ गए थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह अलगाव आपसी सहमति से खुशी-खुशी हो गया। दोनों पक्षों के बीच कोई सार्वजनिक विवाद नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Another Blow For Kara Johar Dostana 2 Director Advait Chandan Exits From Movie This Is The Reason Behind It
करण जौहर, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
2019 में हुई थी घोषणा, कार्तिक आर्यन के बीच में छोड़ने से अटकी
‘दोस्ताना 2’ की घोषणा साल 2019 में की गई थी। यह धर्मा प्रोडक्शंस की 2008 की हिट फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीक्वल बताई गई थी। हालांकि, इसमें नई कास्ट नजर आनी थी, जिसमें कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में थे। गोवा में फिल्म का निर्माण शुरू हो चुका था।

लेकिन साल 2021 में करण जौहर से कथित मतभेदों के चलते कार्तिक आर्यन फिल्म से हट गए। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग रुक गई और इसके बंद होने की खबरें सामने आईं।
विज्ञापन

Another Blow For Kara Johar Dostana 2 Director Advait Chandan Exits From Movie This Is The Reason Behind It
दोस्ताना 2’ - फोटो : सोशल मीडिया
अद्वैत से पहले भी फिल्म से हट चुके हैं निर्देशक
हालांकि, कई साल बाद पिछले साल ऐसी खबरें आईं कि ‘दोस्ताना 2’ पर मेकर्स ने फिर से काम शुरू किया। फिल्म को वापस पटरी पर लाने की कोशिश की गई है। खबरों में बताया गया कि अब फिल्म में विक्रांत मैसी और लक्ष्य प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

जबकि उनके साथ पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। हालांकि, इस कास्ट के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन अब निर्देशक अद्वैत चंदन के फिल्म से हटने की खबरों ने ‘दोस्ताना 2’ का इंतजार कर रहे फैंस को एक बार फिर झटका दिया है।

हालांकि, ये भी बता दें कि अद्वैत चंदन फिल्म से अलग होने वाले पहले निर्देशक नहीं हैं। उनसे पहले कॉलिन डी'कुन्हा भी इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए थे। फिलहाल अब ‘दोस्ताना 2’ का भविष्य खतरे में पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed