'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों को अनुपम खेर ने लताड़ा, जानें राम गोपाल का क्यों किया जिक्र
Anupam Kher On Aditya Dhar's Dhurandhar: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बीच अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की। साथ ही कई मुद्दों पर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक आदित्य धर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' बहुत सफल हो रही है। इसकी कहानी और सभी कलाकारों की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। कई मशहूर लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी फिल्म की बड़ी सफलता की सराहना की है।
अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने एक्स और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने आदित्य धर और उनकी फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की। अनुपम ने लिखा, ''धुरंधर की सफलता की खुशी को खुलकर जाहिर करने का मन किया। इसलिए यह वीडियो बनाया। मेरा इस फिल्म से सीधा कोई संबंध नहीं है। लेकिन ये फिल्म क्यों बहुत जरूरी है और इसमें कितना जज्बा है। इस फिल्म ने मुझे कैसे प्रेरित किया और अच्छा काम करने की इच्छा जगाई। आदित्य धर और पूरी टीम को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। महादेव बुरी नजर से बचाएं।'
View this post on Instagram
'धुरंधर' को लेकर अनुपम की राय
अनुपम ने अपने इस वीडियो में कहा, 'इस फिल्म में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मेरा इससे कोई संबंध नहीं है। लेकिन पता नहीं क्यों, इसकी सफलता से मुझे बहुत सुकून मिल रहा है।' उन्होंने बताया कि ये भावना खुद-ब-खुद आई है। उन्हें गर्व और शांति दोनों महसूस हो रही है।
महत्वपूर्ण फिल्में और अपना नजरिया
वीडियो में अनुपम ने कहा कि वह एक सिनेमा प्रेमी की तरह बोल रहे हैं, न कि विशेषज्ञ की तरह। इतिहास में कुछ ही फिल्में मील का पत्थर बनती हैं, जैसे 'शोले' और 'मुगल-ए-आजम'। कुछ फिल्में सिनेमा देखने का तरीका बदल देती हैं। उनकी अपनी फिल्में जैसे 'सारांश', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'ए वेडनेसडे' और 'खोसला का घोसला' ने दर्शकों को नए विचार दिए, इसलिए वे खास हैं। उसी तरह से 'धुरंधर' है, जिसने हर एक शख्स का नजरिया बदल दिया।
अनुपम ने आदित्य धर की खूब तारीफ की
उन्होंने कहा कि फिल्म इसलिए पसंद आई क्योंकि इसे विश्वास और हिम्मत से बनाया गया है। निर्देशक ने कोई फॉर्मूला नहीं अपनाया, सिर्फ मजबूत विश्वास पर काम किया। आदित्य ऐसे परिवार से हैं जिसने दर्द और संघर्ष देखा है। फिल्म की सफलता दिखाती है कि साहस का मतलब क्या होता है।
राम गोपाल वर्मा का भी किया जिक्र
हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर' और फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तारीफों में कई पोस्ट शेयर किए हैं। उसी को लेकर अनुपम खेर ने राम गोपाल वर्मा की तारीफ की है। किस तरह से उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए आदित्य का प्रोत्साहन बढ़ाया है। जो अपने आप में एक खास बात है।
प्रोपेगैंडा कहने वालों को जवाब
अनुपम ने उन लोगों पर सख्त प्रतिक्रिया दी जो फिल्म को प्रोपेगैंडा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया ही इसका सबसे बड़ा जवाब है। 'हमें प्रोपेगैंडा क्या होता है, ये मत सिखाएं। आप तय नहीं कर सकते कि कौन सी फिल्म प्रोपेगैंडा है। हमें छोटा महसूस मत कराएं।' जब लोग कला को छोटा दिखाने की कोशिश करते हैं, तो कला और मजबूत हो जाती है। 'धुरंधर' ने कई लोगों की सोच बदल दी और कई पुराने विचार तोड़ दिए। उन्होंने 2025 को आदित्य धर के लिए बड़ा साल बताया और यामी गौतम की फिल्मों की भी तारीफ की।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर देखिए भाईजान की पांच एक्शन-थ्रिलर फिल्में, जानें किस ओटीटी पर हैं उपलब्ध