{"_id":"6245612f8c33a036091b94ee","slug":"anupam-kher-shared-last-picture-of-his-father-pushkar-nath-and-dedicates-the-kashmir-files-performance-to-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादें: 'कश्मीर जाना थी उनकी आखिरी ख्वाहिश', पिता की तस्वीर साझा कर अनुपम खेर ने कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यादें: 'कश्मीर जाना थी उनकी आखिरी ख्वाहिश', पिता की तस्वीर साझा कर अनुपम खेर ने कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पिता के साथ अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म अब भी शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में इन कलाकारों के काम को खूब पसंद किया गया है, जिस वजह से हर कोई इन कलाकारों की तारीफ कर रहा है। अनुपम खेर ने फिल्म से जुड़ी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं, अब अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेता ने फिल्म में अपना काम अपने पिता को समर्पित किया है।
2 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये उनकी और उनके पिता की आखिरी तस्वीर है, जिसकी जानकारी अभिनेता ने कैप्शन में दी है। इस तस्वीर में अनुपम खेर के पिता एक कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे हैं और अनुपम ने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पिता और बैटे का खूबसूरत रिश्ता साफ झलक रहा है।
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। अभिनेता ने लिखा, 'मेरे पिता पुष्कर नाथ जी के साथ ये मेरी आखिरी तस्वीर है। 11 दिन बाद उनका निधन हो गया था। इस पृथ्वी पर सबसे सरल आत्मा। उन्होंने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया। उन्होंने अपनी दया से सभी का दिल छू लिया। एक आम इंसान। लेकिन एक असाधारण पिता। वह कश्मीर में अपने घर जाना चाहते थे। हम उन्हें याद करते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' में मेरा काम उन्हें समर्पित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुपम खेर ने पंडित पुष्करनाथ का किरदार निभाया था, जिसने अपनी आखिरी सांस तक कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की मांग की थी। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए अनुपम खेर ने जनता से खूब वाहवाही बटोरी। अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आए थे। फिल्म को रिलीज हुए लगभग 20 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने लगभग 253 करोड़ की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि ये फिल्म 250 करोड़ के क्लब में भी जल्द शामिल हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।