सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: सिर्फ आमिर खान ही नहीं, इन सेलेब्स ने भी फिल्मों से मुंह मोड़ने का किया था फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 31 Mar 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
bollywood stars who thought of quitting industry aamir khan katrina kaif abhishek bachchan
संजय मिश्रा, कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक ऐसी ग्लैमर इंडस्ट्री है जहां हजारों लोग आते हैं और अपना लक आजमाते हैं, उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो इस इंडस्ट्री में सफल होते हैं। कुछ लोग कम समय में ही फेम का आनंद लेने लगते हैं, तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें बी-टाउन में अपनी जगह बनाने में समय लगता है। लेकिन कई बार ऐसी भी परिस्थितियां आती हैं जब लोग अपना अच्छे खासे करियर से क्विट करने का फैसला लेने लगते हैं। आज हम आपको उन ए-लिस्टर्स सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कभी-कभी अपने एक्टिंग के पेशे को छोड़ने के बारे में सोचा था। 

Trending Videos
bollywood stars who thought of quitting industry aamir khan katrina kaif abhishek bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके बेटे इंटस्ट्री में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए। अभिषेक बच्चन भी उसी में से एक हैं। अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं। पिता के स्टारडम की वजह से अभिषेक को कई बार काफी तुलनाएं भी झेलनी पड़ी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने कहा था- मुझे ऐसा लगता था कि इस इंडस्ट्री में आना मेरी लगती है। इसके लिए मैं अपने पिता के पास गया और कहा कि शायद मैं इस इंडस्ट्री के लिए नहीं बना हूं। उस वक्त पर मेरे पिता ने ही मुझे सही सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood stars who thought of quitting industry aamir khan katrina kaif abhishek bachchan
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

संजय मिश्रा
संजय मिश्रा बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इनकी जिंदगी में भी एक वक्त ऐसा आया जब संजय ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। संजय अपने पिता के निधन के बाद बॉलीवुड छोड़कर एक ढाबे में काम करने लगे थे। इसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें फिल्मों में वापसी के लिए प्रेरित किया।

bollywood stars who thought of quitting industry aamir khan katrina kaif abhishek bachchan
आमिर खान - फोटो : instagram/amirkhanactor_

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अभिनय की दुनिया छोड़ने का फैसला किया। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया था कि एक्टिंग की वजह से उनकी निजी  जिंदगी पर काफी असर पड़ रहा था। उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि मैं एक्टिंग बिल्कुल छोड़ दूंगा, सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस करूंगा। ये बात सुनकर मेरा परिवार शॉक हो गया था। हालांकि बाद में उनके परिवार ने ही इस समस्या से उबरने में आमिर की मदद की।

विज्ञापन
bollywood stars who thought of quitting industry aamir khan katrina kaif abhishek bachchan
कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ का नाम आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में लिया जाता है। कैटरीना की जिंदगी में भी एक समय ऐसा आया था जब उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था। बात साल 2007 की है जब कैटरीना की फिल्म नमस्ते लंदन रिलीज हुई थी। कैटरीना ने एक चैट शो के दौरान कहा था- मैंने फिल्म को देखा, मुझे लगा लोग मुझे फिल्मों में नहीं देख सकते ये डिजास्टर है। उस दौरान मुझे लग रहा था कि मुझे अपना करियर किसी और तरफ बनाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed