फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Review: 'शर्माजी नमकीन' देख ऋषि कपूर के फैन हुए दर्शक, भावुक होकर बोले- 'अगर वो जिंदा होते तो...'

Thu, 31 Mar 2022 01:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 31 Mar 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
Sharmaji Namkeen Review Social Media Reaction on Rishi Kapoor Paresh Rawal Film
Sharmaji Namkeen - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन (Sharmaji Namkeen Review ) ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो गई है। ऋषि कपूर के बेटे और एक्टर रणबीर कपूर ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया। अभिनेता ऋषि कपूर को उनकी इस आखिरी फिल्म में देखना भर भावुक कर जाता है। दर्शक भी इस फिल्म को देखकर ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शर्माजी नमकीन देखने वालों ने क्या कुछ कहा है चलिए जानते हैं। 

Sharmaji Namkeen Review Social Media Reaction on Rishi Kapoor Paresh Rawal Film
शर्मा जी नमकीन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा है- शर्मा जी नमकीन आपको हमेशा हंसने पर मजबूर करने वाली फिल्म है। एक यूजर ने लिखा- तुमने कभी चिंटू जी को प्यार किया...हां किया, तो उसी प्यार के खातिर उनकी फिल्म को प्यार दीजिए। कई फैंस ने शर्मा जी नमकीन को को 5 में से 4 स्टार दिए हैं।

 
Sharmaji Namkeen Review Social Media Reaction on Rishi Kapoor Paresh Rawal Film
शर्माजी नमकीन - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- मस्टवॉच फिल्म है। ऋषि कपूर के जाने के बाद परेश रावल ने यादगार एक्टिंग की है। भावनाओं से भरपूर फिल्म। टि्वटर पर आए यूजर रिएक्शन के हिसाब से ये फिल्म सुपरहिट है। यूजर्स ऋषि कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ का कहना है कि अगर वह जिंदा होते तो यह फिल्म थियेटर में रिलीज होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmaji Namkeen Review Social Media Reaction on Rishi Kapoor Paresh Rawal Film
शर्माजी नमकीन - फोटो : Instagram @faroutakhtar

एक यूजर ने लिखा- कुछ लोग मरने के बाद में हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं, चिंटू जी वैसे ही स्टार थे। परिवार के साथ देखी जाने वाली जरूरी फिल्म है शर्माजी नमकीन। उन लोगों का शुक्रिया जिन्होंने ऋषि कपूर के निधन के बाद भी यह फिल्म पूरी की। फिल्म में अभिनेता परेश रावल और ऋषि कपूर ने उम्दा काम किया है।

विज्ञापन
Sharmaji Namkeen Review Social Media Reaction on Rishi Kapoor Paresh Rawal Film
शर्माजी नमकीन - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म दिल्ली के बृज गोपाल शर्मा (ऋषि कपूर और परेश रावल) की कहानी है, जिसे उसकी कंपनी ने वीआरएस दे दिया है। बृज गोपाल शर्मा को खाली बैठना अखरता है। यही है फिल्म की कहानी। ऋषि कपूर को हर बार स्क्रीन पर देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा सतीश कौशिक, सुहैल नय्यर, जूही चावला और ईशा तलवार भी हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर कभी भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed