हिंदी सिनेमा के सितारे दुनियाभर में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं। बॉलीवुड के अभिनेता हों या टीवी इंडस्ट्री के सितारे हर कोई दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी पहचान बना रहाे हैं। सिर्फ हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि लॉलीवुड में भी बॉलीवुड के सितारे अपनी अदाकारी का प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सालों से जारी विवादों के बावजूद बॉलीवुड और हिंदी टीवी इंडस्ट्री के सितारें पाकिस्तान की फिल्मों और सीरियलों में काम करते हुए देखे गए हैं। आज आपको ऐसे ही भारतीय सितारों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों और सीरियलों में काम करके भारत का सम्मान बढ़ाया है।
Stars: पाकिस्तान में काम कर चुके हैं ये आठ भारतीय सितारे, आखिरी वाली तो अभी हुई हैं जेल से रिहा
किरण खेर
बॉली मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर को कौन नहीं पहचानता, उन्होंने कई फिल्मों में अपना योगदान दिया है। वह टीवी और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण दर्जा रखती हैं। आपको जान के हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी अदाकारी का हुनर केवल भारत तक सीमित नहीं रखा। बल्कि पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' में भी अपना जलवा बिखेरा है। उनकी अदाकारी की वहां बहुत तारीफ की गई थी और साथ ही इस फिल्म के लिए उन्हें स्विटजरलैंड फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
आर्य बब्बर
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर को भी पाकिस्तानी फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। बिग बॉस फेम आर्य ने साल 2010 में आई फिल्म 'वीरसा' में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।
अचिंत कौर
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अचिंत कौर को आपने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करते देखा होगा। हालांकि उन्हें प्रसिद्धि टीवी सीरियल 'जमाई राजा' से मिली। इस सीरियल के बाद अभिनेत्री को न केवल हिंदी टीवी इंडस्ट्री से ऑफर मिलने शुरू हो गए, बल्कि पाकिस्तानी सीरियल्स में भी काम करने का मौका मिला। जी हां, अंचित ने काफी टाइम तक पाकिस्तानी सीरियलों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म 'सल्तनत' में भी काम किया है।
नेहा धूपिया
बॉलीवुड से लेकर टीवी रियलिटी शोज तक अपने नाम का डंका बजवा चुकीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भारत में काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ 'रोडीज' जैसे रियलिटी शो में भी काम किया है। लेकिन उकने फैंस को शायद यह नहीं पता होगा कि नेहा ने पाकिस्तानी फिल्म में भी अभिनय किया है। फिल्म 'कभी प्यार न करना' में नेहा ने एक बहुत छोटा सा रोल निभाया था।