फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big News : अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Mon, 09 Aug 2021 09:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 09 Aug 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Anupam Shyam Mann Ki Awaaz Pratigya Actor dies of multiple organ failure
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

Anupam Shyam Passes Away: छोटे पर्दे के ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वे मशहूर टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ले लोकप्रिय हुए थे। अनुपम श्याम ओझा पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।



अशोक पंडित ने दी  श्रद्धांजलि
अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख हुआ ये जानकर कि दिग्गज एक्टर अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने से निधन हो गया है। ये फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान है। श्रद्धांजलि ’

 

Anupam Shyam Mann Ki Awaaz Pratigya Actor dies of multiple organ failure
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल लॉकडाउन के समय अनुपम श्याम की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी। वो अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे। साथ ही घर में भी तंगी चल रही थी। जिसके चलते उन्होंने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। इसी साल मन की आवाज प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शुरुआत होने पर उन्होंने अभिनय में वापसी की थी। शूट खत्म होने के बाद वह हफ्ते में तीन बार डायलिसिस पर जाते थे।

Anupam Shyam Mann Ki Awaaz Pratigya Actor dies of multiple organ failure
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान उन्हें टेलीविजन से ही मिली। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई की। इतना ही नहीं इसके बाद वो दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम करने लगे। और देखते ही देखते अदाकारी का सपना लिए मुंबई चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Shyam Mann Ki Awaaz Pratigya Actor dies of multiple organ failure
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम श्याम का फिल्मी सफर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से शुरू हुआ था। उन्होंने सबसे पहले 'लिटिल बुद्धा' नाम की फिल्म में काम किया था। इसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' साइन की। इसके बाद उनका फिल्मी सफर निकल पड़ा। हालांकि फिल्मों से उन्हें खासी पहचान नहीं मिल सकी। अनुपम के लुक्स और उनकी आंखों की वजह से उन्हें गुंडे और बदमाशों का ही किरदार मिला करता था। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे- बड़े किरदार निभाए।

विज्ञापन
Anupam Shyam Mann Ki Awaaz Pratigya Actor dies of multiple organ failure
टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा। - फोटो : अमर उजाला

उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'बैंडिट क्वीन', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'द वॉरियर', 'थ्रेड', 'शक्ति', 'हल्ला बोल', 'रक्तचरित' और 'जय गंगा' आदि शामिल हैं। इसके अलावा धारावाहिक 'मन की आवाज प्रतिज्ञा', 'कृष्णा चली लंदन' और 'डोली अरमानों की' में भी वे नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed