‘राम’ बने रणबीर कपूर को लेकर अनुराग बसु ने कही ये बात, ‘रामायण’ को लेकर जताई अपनी उत्सुकता
Anurag Basu On Ranbir Kapoor: अनुराग बसु ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि राम के किरदार में कैसे लगे उन्हें रणबीर कपूर…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का इस महीने की शुरुआत में टीजर जारी किया गया था। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए हैं। इस टीजर को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। हालांकि, रणबीर को लोगों ने राम के किरदार में पसंद किया है, लेकिन टीजर में दिखाए गए वीएफएक्स पर लोगों ने जरूर सवाल उठाए थे। अब रणबीर कपूर की सफल फिल्म ‘बर्फी’ के निर्देशक अनुराग बसु ने ‘रामायण’ के टीजर पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने भगवान राम के किरदार में रणबीर को लेकर भी अपनी राय रखी है।
अनुराग ने की राम बने रणबीर कपूर की तारीफ
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए अनुराग बसु ने राम के किरदार में रणबीर को देखने के बाद कहा कि जब रणबीर ने फिल्म साइन की थी, तब मैंने उन्हें राम के रूप में जैसा सोचा था और जो उम्मीद की थी, वह बहुत अच्छी थी। मुझे उम्मीद थी कि रणबीर ऐसे ही दिखेंगे, क्योंकि उन्हें चुनौतियां पसंद हैं। यह बहुत मुश्किल था और राम का किरदार निभाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है।
किसी अभिनेता के लिए हां कहना बहुत हिम्मत का काम है। क्योंकि हमारी इंडस्ट्री में लोग अभिनेताओं को एक दायरे में बांध देते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह उनका बहुत साहसी कदम है। फिल्म और तस्वीरों को देखकर मुझे लगता है कि उन्होंने इस किरदार को बखूबी निभाया है। मैं फिल्म देखने के लिए उत्सुक हूं।
रणबीर और इमरान हाशमी हैं अच्छे इंसान
बातचीत के दौरान अनुराग बसु ने रणबीर कपूर और इमरान हाशमी के साथ फिरसे काम करने के बारे में भी बात की। निर्देशक ने कहा कि मुझे इमरान और रणबीर के साथ काम करना बहुत पसंद है। वे बेहतरीन अभिनेता हैं। यह तो सभी जानते हैं। लेकिन वे बहुत अच्छे इंसान भी हैं। आज के समय में और आज की पीढ़ी के अभिनेताओं में यह बहुत कम देखने को मिलता है। इसलिए, मैं उनके साथ फिर से काम करने की कोशिश करूंगा।
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। उनके साथ साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। अभी फिल्म के टीजर में सिर्फ रणबीर कपूर के किरदार की झलक सामने आई है।
‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।