फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag- huma in affair, Kalki in tension!

चटर पटरः अनुराग-हुमा में अफेयर, टेंशन में काल्कि!

Wed, 09 Jan 2013 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 09 Jan 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
Anurag- huma in affair, Kalki in tension!
निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने सो कॉल्ड अफेयर की वजह से चर्चाओं में हैं। अनुराग का नाम उनकी प्रोडक्शन की कई फिल्मों में रहीं हुमा कुरैशी के साथ जुड़ रहा है। हुमा ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अलावा 'चिकन खुराना' फिल्म में काम किया था।
विज्ञापन


बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा है कि अनुराग कश्यप और हुमा कुरैशी के बीच का रिश्ता इन दिनों एक अलग शेप ले रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। अब इस बात से अनुराग कश्यप की पत्नी काल्कि कोचलीन को टेंशन होनी शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि इस बात को लेकर अनुराग और कोचलीन में इन दिनों तल्खी चल रही है। हालांकि काल्कि दूसरों से इस बात की सफाई दे रहीं हैं कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


वह कहती हैं कि मैं जानती हूं कि अनुराग किस तरह के व्यक्ति हैं। हुमा उनकी बहुत खास दोस्त हैं। हुमा मेरी भी दोस्त है। हम हुमा के घर आते जाते रहते हैं, क्योंकि हम दोनों को ही हुमा की मम्मी के हाथों की बनी बिरयानी काफी पसंद है। काल्कि ने साफ किया है कि ऐसी बातों से मैं बिल्कुल परेशान नहीं होती। मैं जानती हूं कि इंडस्ट्री में ऐसी बाते होती रहती हैं। काल्कि ने यह भी कहा कि हुमा काफी टैलेंटेड हैं और उसे अपनी योग्यता की वजह से काम मिल रहा है। अब देखते हैं कि काल्कि खुद को समझा पाती हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सत्या' का सीक्वल बनाएंगे जॉन

अभिनेता ही नहीं निर्माता के तौर भी जॉन इन दिनों बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। सुजीत सरकार के साथ इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'जाफना' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद जॉन अब्राहम 'सत्या' का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस सीक्वल फिल्म में इस बार कहानी बिहार से मुंबई आए कुछ युवकों के इर्द गिर्द घूमेगी। फिल्म दिखाती है कि कैसे यह अंडरवर्ल्ड का हिस्सा बन जाते हैं। जॉन इस फिल्म में नए कलाकारों को मौका दे रहे हैं। इस फिल्म में जॉन बतौर मेहमान कलाकार नजर आ सकते हैं। जॉन इसके पहले 'विक्की डोनर' फिल्म बना चुके हैं।

जनवरी से शूटिंग में लौटेंगे अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने कहा है कि जनवरी के अंत से वह दोबारा फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। बिग बी पिछले साल मई में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डिपार्टमेंट' में दिखाई दिये थे। उसके बाद से उनकी कोई फिल्म नहीं आयी है। मंगलवार को मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में अमिताभ ने कहा कि जनवरी के अंत में कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू हो रही है। उम्मीद है इस साल के आखिरी तक आप मुझे पर्दे पर देखेंगे। पिछले साल फरवरी में पेट की सर्जरी के कारण वह बहुत ही कम फिल्मों में दिखाई दिए। बिग बी की आने वाली फिल्मों में प्रकाश झा की 'सत्याग्रह' और हॉलीवुड की 'द ग्रेट गट्सबाइ' शामिल हैं।

रानी और आदित्य लंदन में मना रहे हैं छुट्टियां
सितारों की नए साल की छुट्टियां अभी भी चल रहीं हैं। रनबीर, कैटरीना सहित कई स्टार्स विदेशों में अपनी छुट्टियों मनाकर वापस आ चुके हैं। इसके उलट रानी और आदित्य चोपड़ा की छुट्टियां अब तक खत्म नहीं हुई हैं। यह जोड़ी अभी भी लंदन में छुट्टियां मना रही है। रानी और आदित्य से जुड़े लोगों की मानें तो यह जोड़ी ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताना चाहती है। पिता यशराज की मौत के बाद आदित्य काफी परेशान रहे थे। जल्द ही उनकी एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग शुरु होने वाली है। यही वजह है कि शूटिंग में खुद को पूरी तरह से व्यस्त करने से पहले वे रानी के साथ समय बिताना चाहते हैं। रानी आदित्य की स्ट्रेंथ मानी जाती हैं। यशराज की मौत के बाद रानी ही चोपड़ा परिवार को संभालती नजर आयी थी।


यह है बिपाशा का नया ब्वॉयफ्रेंड
हाल ही में बिपाशा ने गोवा में अपना बर्थ डे मनाया। उनका यह बर्थडे इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस बर्थडे में उनको, उनका नया ब्वायफ्रेंड मिल गया है। यह नया दोस्त और कोई नहीं बल्कि हरमन बावेजा है। पता चला है कि दोनों नॉर्थ गोवा के एक होटल में ठहरे थे। बिपाशा के एक क्लोज फ्रेंड की मानें, तो बिप्स मुंबई से ही अपनी गर्ल्स के गैंग के साथ गोवा पहुंचीं। उसके कुछ घंटे बाद ही हरमन वहां पहुंच गए। इस मौके पर दोनों काफी क्लोज दिखे। रोमांटिक म्यूजिक के साथ उन्होंने डांस भी किया। इस मौके को खास बनाने के लिए उन्होंने एक-दूसरे को फिल्में बनाई। वैसे, बिपाशा और हरमन का यह नजदीकी रिश्ता पिछले दिनों जैकी भगनानी की पार्टी में भी साफ नजर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed