फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap revealed shahrukh khan warns to him for controversial tweets

Anurag Kashyap: इस हरकत के लिए अनुराग कश्यप को शाहरुख ने लगाई थी डांट, निर्देशक ने किया खुलासा

Fri, 31 Mar 2023 05:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 31 Mar 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap revealed shahrukh khan warns to him for controversial tweets
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग कश्यप हिंदी सिनेमा के ऐसे निर्देशक हैं जो अपनी फिल्मों के अलावा बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक समय था जब अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और हमेशा बेबाक बयानबाजी करते रहते थे। उनके तीखे बयान लोगों को बिल्कुल नहीं पसंद आते थे यही वजह थी कि उनको और उनकी बेटी को इसे लेकर धमकी तक मिलने लगी थी। 

विज्ञापन

बेटी को मिली धमकियां
पिछले दिनों अनुराग कश्यप खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनकी पॉलिटिकल राय और ट्वीट्स के चलते उनकी बेटी आलिया को धमकी तक मिलने लगी थी। उनकी बेटी को रेप और जान से मार डालने की धमकी तक दी जाती थी। इन धमकियों ने उनको और उनकी बेटी को बुरी तरीके से प्रभावित किया था। इतना ही नहीं निर्देशक को पैनिक अटैक तक आने लगे थे। 

इसे भी पढ़ें- August 16,1947: मुरुगादास ने अपने ऑफिस बॉय को बना दिया डायरेक्टर, प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सुनाया यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख ने किया था फोन
अनुराग कश्यप ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इस बात के लिए शाहरुख ने कई बार उनको फोन करके समझाया भी है कि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख ने अभिनेता को यह भी समझाया था कि उनको ट्विटर छोड़ देना चाहिए। अनुराग ने आगे कहा कि शाहरुख खान कॉलेज में उनके सीनियर थे और आज भी जब अनुराग के पास बादशाह का फोन आता है तो वह खड़े हो जाते हैं।

विज्ञापन

अनुराग की कमजोरी हैं बेटी आलिया
अनुराग कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी आलिया उनकी कमजोरी है। निर्देशक का कहना है कि वह अन्य चीजों के बिना तो सर्वाइव कर सकते हैं, लेकिन जब उनकी बेटी पर बात आती है तो वह काफी परेशान हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनको बेटी को लेकर धमकियां मिल रही थीं तो निर्देशक काफी घबरा गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed