Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने टॉयलेट की तस्वीरें शेयर कर लोगों को किया हैरान, यूजर्स ने पूछा- ठीक हो ना?
सीरियस मुद्दों पर बनी फिल्म लाने वाले अनुराग कश्यप कभी-कभी ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो सभी के चेहरों पर मुस्कान ले आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड फिल्मों के संजीदा निर्देशकों में से एक अनुराग कश्यप हमेशा बड़े पर्दे पर सीरियस मुद्दों पर बनी फिल्म लेकर आते हैं। लेकिन सीरियस मुद्दों पर बनी फिल्म लाने वाले अनुराग कश्यप कभी-कभी ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो सभी के चेहरों पर मुस्कान ले आता है। ऐसा ही कुछ निर्देशक ने हाल ही में किया है। दरअसल, अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर सभी निर्देशक से पूछ रहे हैं कि क्या वह ठीक हैं?
दरअसल, अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने होटल के टॉयलेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनपर नेमप्लेट्स लगी हुई थीं। उन पर लिखा था कि हॉलीवुड अभिनेता कैमरन डियाज, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक्स शिराक और हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने वह इस्तेमाल कर रखी है। ये तस्वीरें फिल्म निर्माता ने पेरिस के होटल पार्टिकुलियर मोंटमार्टर से साझा की हैं।
Aamir Khan: आमिर खान ने बताई फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह, एक्टर का लुक देख फैंस हुए परेशान!
टॉयलेट की फोटो साझा करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'मजा आया उसी टॉयलेट का इस्तेमाल करके जिसे ब्रैड पिट, कैम, कैमरून डियाज और जैक्स चिरक ने भी यूज किया था।' निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के इस पोस्ट पर फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट कर रहे हैं। सभी अनुराग द्वारा डाले गए इस पोस्ट पर कमेंट कर निर्देशक के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। जहां कई उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनसे पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या वह ठीक हैं? एक यूजर ने लिखा, 'एक और टैग लगाना चाहिए कि अनुराग बसु ने भी इसका इस्तेमाल किया है।'
Rocky aur Rani ki Prem Kahani: आलिया की वजह से बदली रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट, जानें पूरा माजरा
अनुराग कश्यप का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह इन दिनों अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं। पेरिस से पहले वह धर्मशाला गए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप तो उनकी आखिरी फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'दोबारा' था। इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। जल्द ही अनुराग कश्यप तमिल सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं।
Yashoda Box Office Collection: यशोदा की कमाई में गिरावट जारी, पांचवें दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
View this post on Instagram