फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap to soon start teaching in Kerala filmmaker spoke about his future plans

Anurag Kashyap: फिल्म मेकिंग की शिक्षा देंगे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने बताई भविष्य की योजना

Thu, 23 Nov 2023 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Nov 2023 11:42 AM IST
सार

अनुराग कश्यप का कहना है कि युवाओं को फिल्ममेकिंग की शिक्षा देने का उनका सपना अब साकार होने जा रहा है। वह जल्द ही कोट्टयम में युवाओं को पढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Anurag Kashyap to soon start teaching in Kerala filmmaker spoke about his future plans
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, कैनेडी, देव-डी और ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्मों के जरिए बतौर निर्माता-निर्देशक अच्छी पहचान बनाई है। अपने काम में वह माहिर हैं। मगर, अब वे एक नई राह पर चलने की तैयारी में हैं। अनुराग कश्यप, निर्देशन और स्क्रीनराइटिंग के बाद अब लोगों को फिल्म मेकिंग की कला भी सिखाते नजर आएंगे। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि वे जल्द ही टीचिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन


अनुराग कश्यप ने बताईं अपनी दो इच्छाएं
हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने अपनी भविष्य की योजनाएं बताईं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनके ऐसे कोई व्यक्तिगत लक्ष्य और महत्वाकांक्षाएं हैं, जिन्हें वे पूरा करना चाहते हैं? इस पर अनुराग ने कहा, 'करना चाहता हूं। इनमे एक तो खूब सारा समय पढ़ने में बिताना चाहता हूं और दूसरा, महत्वाकांक्षी युवाओं को फिल्म मेकिंग सिखाने के लिए इच्छुक हूं'।
विज्ञापन

Isha Talwar Interview: संस्कृत चित्त को शांत करने वाली भाषा, इसे सीख लिया तो हर भाषा का अभिनय आसान हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


साकार होने वाला है सपना
अनुराग कश्यप ने आगे बताया कि युवाओं को फिल्ममेकिंग की शिक्षा देने का उनका सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं कोट्टयम, केरल में पढ़ाने जा रहा हूं। मैं युवा फिल्म निर्माताओं को प्रशिक्षित करना चाहता हूं'। अनुराग कश्यप ने अपने ड्राइवर और उसके बेटे से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। निर्देशक ने बताया कि उन्होंने करियर में आगे बढ़ने में अपने ड्राइवर की मदद की और ग्राफिक उपन्यासों में उसकी दिलचस्पी बढ़ाई। 
Jamie Foxx: ऑस्कर विजेता अभिनेता जेमी फॉक्स पर लगा महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप, दायर किया गया मुकदमा

ऐसे की ड्राइवर के बेटे की मदद
अनुराग कश्यप ने कहा, 'मेरा ड्राइवर मेरे पास आया और बोला, 'मेरे बेटे का कुछ करो। मेरे ड्राइवर का बेटा काफी पढ़ा-लिखा है। मैंने उसे बुलाया और पूछा, 'क्या करना है? उसकी दिलचस्पी रचनात्मकता में थी। मैंने उसे ग्राफिक उपन्यास देने शुरू किए। मैंने अपने ड्राइवर से कहा कि बेटे को मेरे पास ही रहने दो'। निर्देशक ने आगे बताया, 'आज उनका बेटा ग्राफिक नोवेल में इतना दिलचस्पी रखता है और इस तरह के नोवेल पढ़ रहा है, जो आपको भारत में नहीं मिलेंगे। अब वह बिल्कुल अलग दिशा में जा रहा है'। अनुराग कश्यप ने कहा,'मेरे पास जो चीजें हैं, उन्हें मैं लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं और कहता हूं, 'चल आजा तेरे को करप्ट करता हूं'। 
Bollywood: फिल्मों में डबल रोल निभा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, पर्दे पर दोनों ही भूमिका से जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed