{"_id":"6559d7ba098de66fa60682cd","slug":"anushka-sharma-at-narendra-modi-stadium-for-wc-2023-for-ind-vs-aus-final-photos-went-viral-on-social-media-2023-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma in WC Final: फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का का दिलकश अंदाज इन पांच तस्वीरों में देखिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anushka Sharma in WC Final: फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का का दिलकश अंदाज इन पांच तस्वीरों में देखिए
विश्व कप का फाइनल टीम इंडिया और पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है । यह क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस मैच को देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली का समर्थन करने के लिए स्टैंड में मौजूद हैं। उन्हें अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया। सफेद और नीले मैक्सी गाउन में अभिनेत्री हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इससे पहले अभिनेत्री को 18 नवंबर को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट से उतरते हुए देखा गया था। व्हाइट एथनिक सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी थी, जो अपनी नानी की गोद में थी। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाज कर रही है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट गिर चुके थे। रोहित शर्मा 47 रन, शुभमन गिल चार, श्रेयस अय्यर चार और विराट कोहली 54 रन बनाकर मैदान से बाहर जा चुके हैं। कोहली के अर्धशतक के बाद उनकी पत्नी अनुष्का खड़ी होकर तालियां बजाती नजर आईं।
R Madhavan Podcast: भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वालों पर सिनेमा बनना जरूरी, आजादी की कहानियां बहुत हुईं
3 of 4
अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेडियम में खींची गई एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा के साथ अथिया शेट्टी भी नजर आईं। अथिया के पति केएल राहुल भी इस मैच में खेल रहे हैं। उनका हौसला अफजाई करने के लिए अभिनेत्री वहां पहुंची हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।