फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने की अक्की और अजय की तारीफ, अक्षय कुमार के लिए कही यह बात

Sun, 19 Nov 2023 02:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 19 Nov 2023 02:31 PM IST
सार

इमरान हाशमी ने एक बातचीत के दौरान अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत अनुशासित हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय उनसे पहले उठते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 Actor Emraan Hashmi spoke about the Good Qualities of Akshay Kumar and Ajay Devgn
अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आए हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की टीम 'टाइगर 3' की सफलता का आनंद उठा रही है। इमरान खान ने हाल ही में अक्षय कुमार और अजय देवगन पर बात करते हुए उनकी तारीफ की है।

Salman Khan Tiger 3 Actor Emraan Hashmi spoke about the Good Qualities of Akshay Kumar and Ajay Devgn
इमरान हाशमी - फोटो : social media

इमरान हाशमी ने एक बातचीत के दौरान अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत अनुशासित हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय उनसे पहले उठते हैं। अभिनेता ने कहा, मैं शूटिंग पर शायद सुबह लगभग साढ़े छह बजे उठता हूं। मुझे लगता है वह सुबह साढ़े चार बजे उठ जाते होंगे। वह उन कुछ अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके आप सुबह सात बजे सेट पर मौजूद होने की उम्मीद कर सकते हैं।' 

वर्ल्ड कप फाइनल का लुत्फ उठाने के लिए तैयार ये सितारे

Salman Khan Tiger 3 Actor Emraan Hashmi spoke about the Good Qualities of Akshay Kumar and Ajay Devgn
इमरान हाशमी, अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे वह पसंद हैं। मुझे आमतौर पर सात से पांच बजे की शिफ्ट पसंद है, क्योंकि आप ट्रैफिक को हरा देते हैं और जब आप अक्षय के साथ काम कर रहे होते हैं, तो आप जानते हैं कि आप इसे सात से शुरू कर सकते हैं और 5 तक खत्म कर सकते हैं।' इमरान हाशमी और अक्षय कुमार दोनों ने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म सेल्फी में साथ काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 Actor Emraan Hashmi spoke about the Good Qualities of Akshay Kumar and Ajay Devgn
इमरान हाशमी और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जब इमरान से 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के सह-कलाकार अजय देवगन के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह काफी शांत रहते हैं। इमरान हाशमी ने कहा, 'अजय देवगन बहुत शांत स्वभाव के हैं। वह वास्तव में सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माण के कौशल को भी बखूबी जानते हैं। क्योंकि उन्होंने यह भी किया है।  

छठ के मौके पर OTT पर देखें बिहार पर बनीं ये फिल्में!

विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 Actor Emraan Hashmi spoke about the Good Qualities of Akshay Kumar and Ajay Devgn
इमरान हाशमी - फोटो : social media

इमरान हाशमी ने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि उन्होंने यही कहा था कि वह पहले निर्देशक बनना चाहते थे। इसलिए वह ठीक-ठीक जानते हैं। वह किसी अभिनेता के दृष्टिकोण से फ्रेम या प्रदर्शन को नहीं देखते हैं, वह एक निर्देशक के रूप में भी इसे कैमरे के पीछे से देखते हैं।' 

Bollywood: 'एम एस धोनी' से '83' और 'जर्सी' तक क्रिकेट पर बन चुकी हैं कई फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रहा था ऐसा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed