सोशल मीडिया: मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामले देख चिंतित हुई अनुष्का शर्मा, मास्क पहनने की दी सलाह
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इस वक्त वो अपने पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में हैं, लेकिन फिर भी उन्हें भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की चिंता सता रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इस वक्त वो अपने पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में हैं, लेकिन फिर भी उन्हें भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की चिंता सता रही है। वो भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर नजर रखे हुई हैं। ये ही वजह है कि उन्होंने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। दरअसल, अनुष्का ने मुंबई में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखकर लोगों को मास्क पहनने और दूसरों के बारे में सोचने की सलाह दी है।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने मुंबई पुलिस की एक पोस्ट को शेयर कर लिखा, 'मास्क पहन लो, दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा।' अनुष्का ने जो मुंबई पुलिस का पोस्ट शेयर किया है, उसमें सूबे में बढ़ते केसों को ग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है और लोगों को सावधान किया गया है। इस ग्राफिक में लिखा है कि मुंबई वासियों ध्यान दो, मुंबई खतरे में है। इसी ग्राफिक को शेयर करते हुए अनुष्का ने भी लोगों से मास्क पहनने की सलाह दी है।
भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,78,181 है। मुंबई में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। अनुष्का इंग्लैंड से अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। जिनमें कभी-कभार उनकी बेटी वामिका भी दिख जाती हैं। उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी। आपको बता दें कि 33 साल की अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। उनका जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। उनकी कुल संपत्ति 264 करोड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी, जो कि साल 2008 में रिलीज हुई थी।
उन्हें साल 2014 में 'जब तक है जान' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया था। इससे पहले अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका के छह महीने की होने पर लंदन में उसका जन्मदिन मनाया था। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी किया था। उन्होंने उस वक्त कहा था कि वो इंग्लैंड में आराम से घूम रही हैं। अनुष्का और विराट की कई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है, जिसमें वो मौज-मस्ती करते हुए दिख जाएंगे।